{"_id":"684c6db1dc0f9dd3d406fac4","slug":"the-body-found-on-the-bombay-culvert-has-not-been-identified-auraiya-news-c-211-1-aur1008-127359-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बंबे की पुलिया पर मिले शव की शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बंबे की पुलिया पर मिले शव की शिनाख्त नहीं
Fri, 13 Jun 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
एरवाकटरा। रमपुरा उमरैन गांव के पास बंबे की पुलिया पर बुधवार शाम मिले युवक के शव की शिनाख्त नहीं हुई। थाना प्रभारी जीतमल चौधरी ने बताया कि युवक की शिनाख्त के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।
पिछले दो दिनों में उमरैन कस्बे के सुतियानी रोड, कुकरकाट पेट्रोल पंप, जयसिंहपुर पेट्रोल पंप, आढ़त, गैस एजेंसी के सीसीटीवी खंगाले गए। इसके साथ ही इटावा जनपद के ऊसराहार, मैनपुरी जनपद के किशनी, कन्नौज जनपद के सकरावा व छिबरामऊ सहित करीब 50 से अधिक स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी।
वहीं, मृतक के पास से मिले बाहुबली गुटके के खाली पाउच को लेकर पुलिस की जांच केंद्रित रही। एक भट्टे पर काम करने वाले ने पुलिस को बताया कि यह गुटका हैदराबाद में बिकता है। इससे मृतक के ट्रक चालक या परिचालक होने के भी कयास लगाए जा रहे हैं।