फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The bike hit the woman fell into water tap

महिला को टक्कर मार बंबा में गिरी बाइक

Thu, 02 Feb 2017 10:54 PM IST
औरैया
औरैया Updated Thu, 02 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
The bike hit the woman fell into water tap
बंबा में गिरी बाइक को निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला
अछल्दा-फफूंद मार्ग पर सल्हापुर पुलिया के पास सड़क पार कर रही महिला को सामने से तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे बंबा में गिर गई। बाइक चालक ने लोगों की मदद से बंबा से बाइक निकाली। इसके बाद वह भाग निकला।  राहगीरों ने घायल महिला  को सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर महिला के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन


इटावा जिले के बकेवर थाना के गांव नगरिया चौबे निवासी सुषमा पत्नी रामचंद्र अपने मायके सल्हापुर आई थीं। गुरुवार की सुबह वह ससुराल जाने के लिए बस पकड़ने जा रही थीं। सल्हापुर पुलिस के पास सड़क पार करते समय फफूंद की तरफ से तेज गति से आ रही बाइक ने इन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से सुषमा सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गईं। वहीं बाइक सवार नियंत्रण खो बैठा। इससे बाइक सड़क किनारे बंबा में गिर गई।
विज्ञापन


चालक ने बाइक से कूदकर खुद को बचाया। उसने अपने साथियों की मदद से बाइक बंबा से बाहर निकाली। वह बाइक स्टार्ट कर मौके से भाग निकला। महिला सड़क पर कराहती रही। कुछ देर बाद यहां से निकले राहगीरों ने महिला को सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया। सूचना पर घायल महिला के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed