फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The Belhupur-Purva Bandi road connecting 24 villages is dilapidated.

Auraiya News: 24 गांवों को जोड़ने वाला बेल्हूपुर-पुरवा बंदी मार्ग जर्जर

Sun, 31 May 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 31 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The Belhupur-Purva Bandi road connecting 24 villages is dilapidated.
फोटो-6- सड़क पर हुए गड्ढों में जलभराव। संवाद
सहायल। जनपद में 24 से अधिक गांवों को जोड़ने वाला बेल्हूपुर-पुरवा बंदी मार्ग करीब 20 वर्षों से बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे व जल भराव की समस्या से आवागमन मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया की यह मार्ग गहरे गड्ढों के साथ जर्जर हो गया है। इस की मरम्मत को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों व मंडी समिति के अधिकारियों से मांग की लेकिन आज तक सड़क निर्माण नहीं हो सका। ग्रामीण कृष्ण कुमार अग्निहोत्री, अजय शुक्ला, पंकज मिश्रा, श्यामू सिंह राजावत, सर्वेश पाल प्रधान, मोनी सिंह व संतोष कुमार राठौर ने बताया कि करीब पांच किलोमीटर तक मार्ग खराब है।
विज्ञापन

जगह-जगह गड्ढों में जल भराव की समस्या है। इस मार्ग पर लहरापुर, ठाकुरगांव, करचला, झबरा, पुरवा बंदी व निवादा समेत दो दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन होता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed