फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The bag full of money hanging on the bicycle of a retired soldier was crossed by a tomboy.

Auraiya News: सेवानिवृत फौजी की साइकिल पर टंगा रुपयों भरा बैग टप्पेबाज ने किया पार

Tue, 04 Jun 2024 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
The bag full of money hanging on the bicycle of a retired soldier was crossed by a tomboy.
औरैया। दिबियापुर रोड स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से रुपये निकालकर साइकिल से घर जा रहे सेवानिवृत फौजी का बैग टप्पेबाज ने पार कर दिया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास के पास रहने वाले सेवा निवृत फौजी रामशंकर राठौर ने सोमवार की दोपहर स्टेट बैंक से 40 हजार रुपये निकाले। इसके बाद उन्होंने रुपयों को बैग में रखा और बैग को साइकिल के हैंडल पर टांगकर घर की तरफ चल दिए। वह बैंक से लगभग 10 कदम आगे बढ़े ही थे। इसी बीच उधर से गुजरे बाइक सवार टप्पेबाज ने उनकी साइकिल पर टंगा रुपयों भरा बैग पार कर दिया। जब तक पीड़ित कुछ समझ पाता। तब तक टप्पेबाज फरार हो गया।
विज्ञापन

पीड़ित फौजी ने कोतवाली पुलिस को फोन से जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने पीड़ित से घटनाक्रम की जानकारी ली। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र राठी ने बताया कि पुलिस टप्पेबाजों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही टप्पेबाज पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed