{"_id":"6939c054d62bf26bab0cc2f7","slug":"the-accused-of-shooting-a-farmer-was-arrested-by-the-police-auraiya-news-c-211-1-aur1009-135846-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पुलिस के हत्थे चढ़ा किसान को गोली मारने का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पुलिस के हत्थे चढ़ा किसान को गोली मारने का आरोपी
Thu, 11 Dec 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
बिधूना। किसान को गोली मारकर घायल करने वाले आरोपी जितेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त तमंचे को भी पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बरामद किया है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब 10 बजे अछल्दा गांव छछूंद रोड स्थित बैसोली जाने वाले मार्ग से जितेंद्र उर्फ मोनू चौहान को गिरफ्तार किया गया। बाद में उसकी निशानदेही पर तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार गांव बैसोली निवासी उदय प्रताप को चार दिसंबर की रात आरोपी ने तमंचे से गोली मार दी थी।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उदय प्रताप ने फसल की सिंचाई के लिए पानी देने से इन्कार कर दिया था। इससे नाराज होकर उसने घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस जांच में गांव के ही दिग्विजय सिंह का नाम भी सामने आया था। दो दिन पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोलीकांड के मुख्य आरोपी आरोपी जितेंद्र को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।