फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tenants' horoscope will be explored

जिलेभर में खंगाली जाएगी किरायेदारों की कुंडली

Fri, 10 Mar 2017 11:54 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Fri, 10 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tenants' horoscope will be explored
‌िककिराएदार - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में किराये के मकान में रह रहे आतंकी को एसटीएफ के मार गिराने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हुआ है। इस घटना के बाद से जिले की पुलिस किरायेदारों की कुंडली खंगालने का प्लान तैयार कर रही है। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन और मतदाता पुनरीक्षण सर्वे की मदद भी ली जा सकती है।
विज्ञापन


जिले में कई घरों में लोग किराये पर रह रहे हैं। किरायेदारों के बारे में मकान मालिकों ने सत्यापन नहीं कराया है। स्थानीय पुलिस के पास भी इसकी जानकारी नहीं है। लखनऊ में आतंकी के एनकाउंटर के बाद कोतवाली पुलिस थाना चौकियों की मदद से संबंधित क्षेत्र में मकानों में किरायेदारों का सत्यापन कराएगी। किरायेदारों के बारे में पूरी जानकारी जुटाने के अलावा उनके पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों की फोटोकॉपी मकान मालिक के सत्यापन के साथ ली जाएगी। इससे किसी भी प्रकार की अनहोनी में तत्काल मदद मिल सके।
विज्ञापन


ये हैं नियम
यूं ही मकान को किराये पर नहीं उठाया जा सकता। किरायेदार रखने से पहले मकान मालिक को किरायेदारों के बारे में पूरी जानकारी लिखित रूप में लेनी होती है। इसमें किराये पर रहने आए लोगों से उनके परिचय पत्र, किसी स्थानीय व्यक्ति की लिखित गारंटी और शपथ पत्र भी शामिल होता है। बाद में मकान मालिक को किरायेदारों की लिखित जानकारी मोबाइल नंबर के साथ संबंधित थाना अथवा चौकी प्रभारी को देनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना के बाद किरायेदारों के सत्यापन के लिए वृहद स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी।
                        रामकिशोर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed