फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ten lakh stolen in bank worker's house

औरैयाः बैंक कर्मी के घर में दस लाख की चोरी

Tue, 02 Aug 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Ten lakh stolen in bank worker's house
घर में लक्ष्मी देवी से पूछताछ करते सीओ प्रदीप कुमार व कोतवाली प्रभारी। संवाद - फोटो : AURAIYA
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के सूर्य नगर ब्लाक रोड पर स्थित बैंक कर्मी के घर में घुसे चोर जेवर व नकदी समेत करीब दस लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। झांसी से सोमवार दोपहर घर लौटी मां-बेटी ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना के डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन

अजीतमल कस्बे के सूर्य नगर ब्लाक रोड पर बैंक कर्मी स्व. कमलेश कुमार दुबे का मकान है। यहां पर उनकी पत्नी लक्ष्मी अपनी बेटी अपूर्वा के साथ रहती हैं। बेटा अंबुज दुबे कानपुर देहात में बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक, शिवली में लिपिक है। वह पत्नी दिव्या के साथ शिवली में रहते हैं। शनिवार सुबह लक्ष्मी दुबे बेटी अपूर्वा को लेखपाल की परीक्षा दिलाने के लिए झांसी गई थीं। घर की चाबी मोहल्ले के एक युवक को दे गईं थीं।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब तीन बजे झांसी से मां-बेटी लौटी तो मुख्य गेट पर चप्पल लटकी हुई थी। घर के अंदर जाने पर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और जिस खिड़की पर एसी लगी थी। वहां की सरिया टूटी हुई थी। अलमारी में रखे सोने के जेवर व रुपये गायब थे। पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार और कोतवाली प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और गृहस्वामी समेत आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। लक्ष्मी दुबे ने बताया कि चोर सात सोने की अंगूठियां, चार जोड़ी कान के टॉप्स, दो छल्ले, एक चेन व 40 हजार रुपये समेत लगभग दस लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि चोरी की तहरीर लेकर मामले की जांच कर चोरों की तलाश की जा रही है।

खिड़की से अंदर घुसने का अनुमान
घर के कमरे की एक खिड़की की सरिया व जाली कटी है, जिससे पुलिस व पीड़ित का अंदाजा है कि चोर इसी जगह से घर के अंदर घुसे। यहां पर पहले एसी लगा था, जिसे परिजनों ने हटवाकर लोहे की सरिया लगवा दी थीं। आशंका है कि चोर सरिया काटकर अंदर घुसे और चाबियां खोजकर अलमारी खोली। मां-बेटी को चाबियां अलमारी में लगी हुई मिली हैं। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

यहीं से लोहे की सरिया काटकर चोरों के अंदर घुसने का अनुमान। संवाद

यहीं से लोहे की सरिया काटकर चोरों के अंदर घुसने का अनुमान। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed