{"_id":"66731f3b8a8e12a76d04ef95","slug":"temple-priest-dies-under-suspicious-circumstances-accused-of-murder-auraiya-news-c-211-1-aur1006-113530-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मंदिर के पुजारी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मंदिर के पुजारी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
रुरुगंज। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के सराय महाजनान में बने शंकरजी के मंदिर पर रहने वाले पुजारी की मंगलवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देते हुए पुजारी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
गांव सराय महाजनान में शाला मंदिर के नाम से शंकर भगवान का मंदिर है। जिस पर अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव गपकापुर निवासी कमलदास उर्फ कोमलदास (62) पुजारी थे। कोमलदास के भतीजे राहुल यादव ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार रात जब उसके ताऊ मंदिर पर थे, तभी नामजद लोग आए थे।
जमीन के विवाद को लेकर मारपीट करने लगे। इससे पुजारी ताऊ को गंभीर चोट आई। सूचना मिलने पर वह परिवार सहित पहुंचे और घायल पुजारी को जिला अस्पताल इटावा ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुजारी की हत्या होने की सूचना देर रात करीब एक बजे पुलिस को दी गई। पुजारी की हत्या से पुलिस व क्षेत्र में खलबली मच गई।
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे रुरुगंज चौकी इंचार्ज मूलेन्द्र चौहान ने घटना की जांच की तो वहां मौजूद ग्रामीणों ने द्वारा बताया कि मंदिर में 27 बीघा खेत शामिल है। इसको लेकर विवाद बना रहता था। कोतवाली प्रभारी श्रीकेश भारती ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामले की तहरीर मिली है। पुजारी की मौत का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हकीकत पता लगेगी।