{"_id":"5d0d2a9d8ebc3e079f1b3c6b","slug":"temperature-auraiya-news-knp497215257","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज की तपिश से तापमान हुआ 40 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज की तपिश से तापमान हुआ 40 डिग्री
विज्ञापन
शुक्रवार की दोपहर के समय कुछ इस तरह दिखा मौसम।
- फोटो : AURAIYA
शुक्रवार की दोपहर तक भीषण गर्मी और उमस के चलते लोगों का हाल बेहाल रहा तो वहीं दोपहर बाद छाई बदरी से काफी राहत महसूस हुई। हालांकि दोपहर के समय तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। रात का तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञ ने तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार जताए हैं और शनिवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब होने की संभावना व्यक्त की है।
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसके साथ ही आर्द्रता 72 और 42 प्रतिशत रिकार्ड की गई। जबकि हवाओं की गति दिन के समय उत्तर पश्चिम दिशा में सात से 18 किलो मीटर और रात के समय दक्षिण-पश्चिम दिशा में सात से 13 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं रिकार्ड की गईं। शुक्रवार की सुबह से ही रही तेजी धूप के चलते दिन के समय तापमान में तेजी देखने को मिली। हालांकि तीन बजे अचानक मौसम में तब्दीली देखने को मिली। आसमान में छाए बादलों और चल रही हवाओं के चलते मौसम सुहाना दिखा। बादलों के छाने से लोगों को हल्की बारिश की संभावना देखने को मिली। मौसम सुहाना होते देख लोगों ने घरों से निकलना व घरों की छतों पर घूमना प्रारंभ किया। सूरज ढलने के बाद गर्मी से राहत पाने के लिए लोग घरों की छतों व स्थानीय शहीद पार्क में घूमते दिखे।
इधर मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि फिलहाल तापमान में गिरावट के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। बताया कि शनिवार को तापमान में तीन से चार अंकों की तेजी देखने को मिल सकती है। जिसके चलते शनिवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। ऐसा होने का कारण सूरज के गर्म होने के कारण देखने को मिलेगा।