फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   temp 38, the heat was scorching

पारा 38 पर, झुलसाने लगी गर्मी

Tue, 05 Apr 2016 11:57 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Tue, 05 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
temp 38, the heat was scorching
गर्मी से बचाव - फोटो : amar ujala beuro
अप्रैल के पहले हफ्ते में ही गर्मी के तेवर चढ़ने लगा है। मंगलवार को पारा 38 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह नौ बजे के बाद खेतों में गेहूं की कटाई करना मुश्किल हो गया। दोपहर में चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़ों से बाजारों में सन्नाटा पसर गया। वहीं बिजली कटौती ने लोगों को बेचैन कर दिया। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नौ अप्रैल के बाद लू की रफ्तार और बढ़ेगी।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह से गर्मी असहनीय रही। किसान बल्देव प्रसाद तिवारी, सूरज नारायण अवस्थी बताते हैं कि गेहूं कटाई के लिए लेबर नहीं मिल रहा है। घर के लोग कटाई में लगे हैं। सुबह नौ बजे के बाद खेत में रुकना मुश्किल हो रहा है। सड़कों पर ठेलिया लगाकर दुकानदारी करने वालों पर अभी से आफत आनी शुरू हो गई है। गर्मी व लू के कारण उन्हें भी अपनी ठेलिया समेटनी पड़ रही है। सवारी वाहनों पर भी गर्मी छाई हुई है।
विज्ञापन


दोपहर में वाहन चालक तो नजर आए लेकिन सवारियां बहुत कम दिखीं। टेंपो चालक मनोज रैदास, गोविंद आदि ने बताया कि सुबह का चक्कर पूरा हो जाता है। दोपहर के चक्कर में डीजल निकालना मुश्किल है। शाम को एक ही चक्कर मिल पाता है। गर्मी के कारण नुकसान हो रहा है। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ.सीवी सिंह ने बताया कि मौसम में नमी का प्रतिशत कम हो रहा है। जिससे हवाएं गर्म हो रही हैं। नौ अप्रैल से लू की रफ्तार और बढ़ेगी। किसान जल्द से जल्द अपना गेहूं सुरक्षित कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed