फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tell the benefits of pulse crops by distributing seeds

Auraiya News: बीज वितरण कर बताए दलहनी फसलों के लाभ

Sun, 09 Jul 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 09 Jul 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Tell the benefits of pulse crops by distributing seeds
औरैया। सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जैतापुर में सीएफएलडी अरहर प्रजाति का बीज 25 एकड़ के लिए करीब 20 किसानों को वितरण किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र ग्वारी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.राम पलट व डॉ. आईपी सिंह के द्वारा किसानों दलहनी फसलों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

वरिष्ठ वैज्ञानिक आईपी सिंह ने कहा कि अरहर में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया ज्यादा है। यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है। दलहनी फसलें खाद्यान्न फसलों की अपेक्षा अधिक सूखारोधी होती हैं। इसलिये सूखा ग्रस्त क्षेत्रों में भी अधिक उपज मिलती है। खरीफ की दलहनी फसलों में अरहर प्रमुख है। उन्नत तकनीक से इसका उत्पादन दो गुना किया जा सकता है। इसके लिए किसानों को मेड़ पर बोआई करनी चाहिए। अरहर के लिए भूमि बलुई, दोमट या दोमट तथा पीएच मान 7-8 के बीच हो। वर्षा प्रारंभ होने के साथ खेती शुरू का देनी चाहिए। देर से पकने वाली प्रजातियों का बीज 15 किलो ग्राम प्रति हेक्टेअर की दर से बोना चाहिए। इसके साथ तिल, बाजरा, ऊर्द एवं मूंग की भी फसलें हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर फलदार पौधों का भी वितरण किया गया।ग्राम प्रधान अभिषेक यादव, अनुज यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed