फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Telemedicine facility will start in the district hospital within a week

Auraiya News: एक सप्ताह के अंदर जिला अस्पताल में शुरू हो जाएगी टेलीमेडिसिन सुविधा

Tue, 11 Jun 2024 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Telemedicine facility will start in the district hospital within a week
औरैया। जिले में अभी तक टेलीमेडिसिन की सुविधा बंद है। इसे कोविड कॉल में लोगों को घर बैठे चिकित्सीय परामर्श के लिए शुरू किया गया था। इस व्यवस्था को फिर से एक सप्ताह के अंदर शुरू किया जाएगा। सीएमओ के निर्देश पर 50 शैया जिला अस्पताल की प्रभारी सीएमएस ने दो डॉक्टरों को चिह्नित किया है।
विज्ञापन




घर बैठे मोबाइल फोन से चिकित्सीय परामर्श लेने की सुविधा पिछले डेढ़ साल से बंद है। इसे एक बार फिर से प्रभावी करने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने तैयारी शुरू की है। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार वर्मा के निर्देश पर मंगलवार को प्रभारी सीएमएस डॉ. मंजू सचान ने दो डॉक्टरों को चिह्नित किया। इसमें महिला संबंधी मरीजों को लेकर टेलीमेडिसिन सुविधा देने के लिए डॉ. प्रियांशी को चुना गया है। वहीं पुरुष संबंधी समस्याओं को लेकर डॉ. सचिन को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


एक सप्ताह के अंदर नंबर जारी करते हुए टेलीमेडिसिन की सुविधा को शुरू करा दिया जाएगा। मरीज घर से मोबाइल फोन के जरिए परामर्श ले सकेंगे। इसके लिए समय का निर्धारण भी किया जाएगा। व्यवस्था को लेकर कागजी खाका तैयार कर लिया गया है। 50 शैया जिला अस्पताल की प्रभारी सीएमएस डॉ. मंजू सचान ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर टेलीमेडिसिन की सुविधा को शुरू करा दिया जाएगा। इसके लिए डॉक्टर की जिम्मेदारी से लेकर अन्य कोरम पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed