{"_id":"63a5e9ee257b72681728f2c6","slug":"tehsil-access-card-holders-created-ruckus-against-kotdar-auraiya-news-knp735089481","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कोटेदार के खिलाफ तहसील पहुंच कार्ड धारकों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कोटेदार के खिलाफ तहसील पहुंच कार्ड धारकों ने किया हंगामा
विज्ञापन
अजीतमल। तहसील क्षेत्र के ग्राम सेऊपुर के ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ घटतौली व मिलावटखोरी का आरोप लगा हंगामा किया। एसडीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
तहसील अजीतमल पहुंचे सेऊपुर के ग्रामीण लवकुश, हरीशंकर, रामप्रताप, धर्मसिंह, लज्जाराम, मान सिंह आदि ने बताया कि गांव का कोटेदार उन्हें चावल में पिसा नमक मिलाकर दे रहा है। विरोध करने पर धमकी दी जाती है। इसको लेकर कई बार डीएसओ दफ्तर व प्रधान से भी शिकायत की जा चुकी है।
इसके बाद भी सुधार नहीं हो रहा है और कार्ड धारक परेशान हैं। ग्रामीणों का हंगामा देख एसडीएम अजीतमल अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने ग्रामीणों को शांत कराया और जांच कर मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।