{"_id":"6820ecb5d52443f0920e8ed8","slug":"teenagers-who-hid-their-bike-gave-false-information-about-a-robbery-police-rushed-auraiya-news-c-211-1-aur1007-125721-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बाइक छिपा किशोरों ने दी लूट की झूठी सूचना, दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बाइक छिपा किशोरों ने दी लूट की झूठी सूचना, दौड़ी पुलिस
Mon, 12 May 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 12 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
बिधूना। दिबियापुर थाने के एक गांव में शनिवार रात को शादी में कुछ किशोर व उनके साथी युवकों से भिड़ गए। घर लौटते समय किशोरों ने पहले अपनी बाइक छिपा दी, इसके बाद पुलिस को लूट होने की सूचना दे दी।
मौके पर पहुंची पुलिस को किशोर रात भर भटकाते रहे। पुलिस ने बाइक बरामद करने के बाद शिकायतकर्ता किशोर समेत चार को परिजनों के साथ थाने बुलाया।
बिधूना कोतवाली के एक गांव निवासी किशोर व उसके साथी दिबियापुर थाने के रामगढ़ में शादी में शामिल होने आए थे। यहां उनका तीन युवकों का विवाद हो गया। रात करीब एक बजे किशोर व उसके साथियों ने बराहार के पास बाइक छिपाने के बाद विवाद करने वाले युवकों पर लूट का आरोप लगा 112 पर पुलिस को सूचना दे दी।
जानकारी पर बिधूना कोतवाल रवि श्रीवास्तव, रुरुगंज चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शिकायतकर्ता किशोर व उसके साथियों की निशानदेही पर आरोपियों की तलाश की। इस दौरान किशोर व उसके साथियों ने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन पुलिस को छकाने के दौरान उनकी पोल खुल गई। पुलिस ने किशोर व उसके साथियों ने सख्ती से पूछताछ की और पानी की टंकी से बाइक को बरामद किया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस शिकायतकर्ता किशोर व तीन अन्य को कोतवाली ले गई। कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि आपसी विवाद में किशोर व उसके साथियों ने झूठी लूट की सूचना दी थी। शिकायतकर्ता किशोर व उसके साथियों के परिजन को बुलाया गया है। मामले में शामिल युवकों पर शांतिभंग की कार्रवाई की जाएगी।