फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teenager who went to take bath in pond dies due to drowning

Auraiya News: तालाब में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत

Thu, 16 Apr 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Teenager who went to take bath in pond dies due to drowning
महोबा। शहर के मदन सागर तालाब में नहाने गए किशोर की बुधवार की शाम डूबने से मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता बदहवास हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला टिकरीपुरा निवासी नानू (15) गर्मी से निजात पाने के लिए तालाब में नहाने गया था। नहाते समय किशोर गहराई में चला गया और डूब गया। काफी देर तक किशोर के घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की। तालाब के पास पहुंचने पर दो बच्चों और महिला ने बताया कि एक किशोर पानी में नहा रहा था जो अब नहीं दिख रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। गोताखोरों की मदद से किशोर को बाहर निकाला गया। अचेत अवस्था में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चाचा सुनील कुमार ने बताया कि नानू घर का इकलौता बेटा था। कोतवाल मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि किशोर के तालाब में डूबने से मौत होने की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed