फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teenager washing hands in canal slips, drowns

Auraiya News: नहर में हाथ धो रही किशोरी का पैर फिसला, डूबी

Tue, 17 Sep 2024 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Teenager washing hands in canal slips, drowns
सहार। घास काटने के बाद नहर में हाथ धोने गई किशोरी का पांव फिसलने से नहर में पानी के तेज बहाव में बह गई। आसपास के लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। पुलिस ने तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम को बुलाया। टीम देर शाम तक नाबालिग की नहर में तलाश करने में जुटी रही, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला।
विज्ञापन


थाना सहार के गांव बंदरियापुर निवासी जहीर की 16 वर्षीय पुत्री जरीना अपने जीजा के पास गांव में ही रहती थी। उसके माता-पिता की मौत बहुत पहले हो चुकी है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह वह घास काटने गई थी। जहां बाद में हाथ धोने के लिए पास से ही गुजरी नहर के किनारे पहुंची। नहर में इन दिनों पानी का बहाव तेज है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हाथ धोने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरी। इससे पानी के तेज बहाव में वह बह गई। पास में ही खड़े छोटे बच्चों ने उसे डूबता देखकर नहर से निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बच्चों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। जिस पर जरीना की बहन के ससुर मुनव्वर मौके पर पहुंचे और उनकी सूचना पर सहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहार थानाध्यक्ष अजय कुमार, उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने ग्रामीणों की मदद से तलाश करने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मौके पर एसडीएम बिधूना निखिल राजपूत, सीओ बिधूना भरत पासवान पहुंचे। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने मोटर बोट की मदद से नहर के पानी में नाबालिग की देर तक तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह फिर से जरीना की तलाश करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed