{"_id":"65f5e1fe60e8478da80cb270","slug":"teenager-falls-into-deep-drain-after-slipping-from-culvert-dies-auraiya-news-c-211-1-aur1002-109872-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: किशोर पुलिया से पैर फिसलने पर गहरे नाले में गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: किशोर पुलिया से पैर फिसलने पर गहरे नाले में गिरा, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। शहर के कसबा खानपुर रोड स्थित शिवांगी कालोनी निवासी एक किशोर पैगंबरपुर क्षेत्र में मवेशी चराने गया था। जहां पुलिया से पैर फिसलने पर वह नाले में जा गिरा। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बाहर निकाला। जहां 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
शहर में खानपुर रोड पर स्थित शिवांगी कॉलोनी निवासी अशफाक 14 वर्ष पुत्र रियाज शनिवार की दोपहर अपने मवेशी चराने के लिए जालौन रोड पर पैगंबरपुर जाने वाली सड़क के पास मवेशी चरा रहा था। इस दौरान वह पास में नाले पर बनी पुलिया पर अन्य साथियों के साथ बैठा हुआ था। तीन बजे अचानक से उसका पैर फिसल गया। इससे वह पानी भरे गहरे नाला में जा गिरा।
साथियों ने परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पिता रियाज व भाई ने नाले में कूदकर किसी तरह से गहराई में डूब चुके अशफाक को बाहर निकालकर 50 शैया अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करनी चाही, लेकिन परिजनों ने पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि मृतक किशोर तीन भाइयों में सबसे छोटा है। उसके दो बड़े भाई राजा व हीरो फल की ठेली लगाकर अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं। किशोर की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मची रही।
-- -- -- -- -- -- --
सांप के काटने से किशोर की बिगड़ी हालत, भर्ती
औरैया। अजीतमल क्षेत्र के कस्बा मुरादगंज निवासी गुलफान अली 16 पुत्र इरफान अली शनिवार की दोपहर लगभग दो बजे खेतों से अपने घर की तरफ लौट रहा था। तभी बीच रास्ते में उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उसे 50 शैया युक्त जिला संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने इलाज शुरू किया। संवाद