फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teenager drowned in Purha river while taking bath, missing

Auraiya News: नहाने के दौरान पुरहा नदी में डूबा किशोर, लापता

Sun, 06 Aug 2023 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowned in Purha river while taking bath, missing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर चापोरा में शनिवार दोपहर को दोस्तों संग बकरियां चराने गया किशोर हमीरपुर के पास पुरहा नदी में नहाने के दौरान डूब गया। दोस्तों की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से किशोर को खोजने में जुटी है।
शिवपुर चापोरा निवासी युसूफ अली का सबसे छोटा बेटा दौलत अली (14) कक्षा सात का छात्र है। शनिवार दोपहर को वह दोस्तों संग बकरियां चराने के लिए गांव के एक किलोमीटर दूर हमीरपुर के पास पुरहा नदी किनारे बकरियां चराने गया था। वहां सभी दोस्त पुरहा नदी में नहाने लगे। उन्हें देख वह भी नदी में उतर गया। बारिश के चलते नदी का बहाव तेज होने की वजह से दौलत अली नदी में डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन नदी में पानी अधिक होने की वजह से वह कुछ ही पलों में आंखों से ओझल हो गया। वहां से भागकर गांव आए साथियों ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन

दौलत अली के डूबने की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू करवाई। देर शाम तक किशोर का कुछ पता नहीं चला। वहीं ग्रामीणों में पुलिस की सक्रियता को लेकर आक्रोश भी दिखा। मां ने रोते-बिलखते हुए बताया कि वह पति के साथ फिरोजाबाद गई थी। बेटा स्कूल नहीं गया था। दोपहर को वह बकरी चराने ले गया था। उनके घर आने के बाद बेटे के डूबने की जानकारी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि रात अधिक होने की वजह से खोज बंद की गई है। एसडीआरएफ की टीम को जानकारी दी गई है। सुबह टीम के आते ही किशोर की खोज शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article