फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teenager dies under suspicious circumstances

किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Mon, 04 Jul 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies under suspicious circumstances
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर रात एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने नाबालिग प्रेमी पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है। वहीं, किशोर की मां का कहना है कि दोनों में प्रेम संबंध थे। उसके पुत्र ने भी एक जुलाई को जहर खा लिया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर रात ग्रामीण की 16 वर्षीय पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छोटी बेटी ने बताया कि मां शुक्रवार को पिता के साथ मायके गई थीं। शनिवार रात उसकी बड़ी बहन घर के बरामदे में सो रही थी। वह अपनी छोटी बहनों व भाई के साथ अंदर कमरे में सो रही थी। देर रात बहन की चीख सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो आरोपी किशोर बहन को जहर खिलाकर भाग रहा था।
विज्ञापन

आरोपी का घर उसके घर से चंद कदम की दूरी पर है। सूचना देने पर रात में ही माता-पिता ननिहाल से लौट कर आ गए। उनके आने के थोड़ी देर बाद ही उसकी बहन ने दम तोड़ दिया। आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सुबह जब उसके पिता ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी तब पुलिस ने गांव पहुंचकर बहन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी की मौत के बाद रविवार को उसके पिता ने एक शिकायती पत्र दिया है। इसमें पुत्री की जहर खाने से मौत की होने का बात लिखी है। किशोर पर अन्य परिजन आरोप लगा रहे हैं। इसकी जांच की जा रही है।

जिस पर आरोप, वह खुद जहर खाकर है भर्ती
आरोपी बताए जा रहे 16 वर्षीय किशोर की मां ने बताया कि किशोरी व उसका पुत्र एक ही स्कूल में अलग-अलग कक्षा में पढ़ते थे। उसके पुत्र ने एक जुलाई को जहर खा लिया, तब पूछने पर पुत्र ने प्रेम संबंध की जानकारी दी। बताया कि दोनों के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे। बताया कि जहर खाने से उसके पुत्र का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। कहा कि जब उसका पुत्र अस्पताल में भर्ती है तो वह शनिवार को कैसे गांव पहुंच गया और कब उसने मृतका को जहर खिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed