फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teenage girl's body found hanging

Auraiya News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Sat, 21 Mar 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 21 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl's body found hanging
फोटो-34- काजल। फाइल फोटो
ककोर। थाना दिबियापुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव समाधान का पुरवा में शनिवार को एक 14 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को फंदे से नीचे उतार लिया। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पाए।
विज्ञापन

गांव समाधान पुरवा निवासी काजल (14) पुत्री देवेंद्र सिंह राजपूत शनिवार को घर पर अपनी छोटी बहन वर्षा (9) के साथ थी। काजल के पिता एक निजी स्कूल में कर्मचारी हैं। घटना के वक्त वह ड्यूटी पर थे। मां खेतों पर काम करने गई थीं। इसी बीच काजल ने कमरे के अंदर फंदे से लटक कर जान दे दी। छोटी बहन वर्षा ने जब दीदी को फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाते हुए पड़ोसियों को जानकारी दी।
विज्ञापन

घटना से माता-पिता, भाई कृष्णा (8) और बहन वर्षा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायन त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed