फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teenage girl dies due to electric shock in hand pump

Auraiya News: हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत

Sat, 31 Aug 2024 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl dies due to electric shock in hand pump
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के रानीपुर दत्त गांव में शनिवार की दोपहर पड़ोस में रहने वाली सहेली के घर गई छात्रा हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रानीपुर दत्त गांव निवासी राजेश कुमार शंखवार की करीब 16 वर्षीय पुत्री वर्षा कक्षा 11 की छात्रा थी। शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह पड़ोस में रहने वाली अपनी सहेली दिव्या के घर गई थी। दोपहर करीब दो बजे वर्षा ने प्यास लगने पर घर में लगे हैंडपंप से पानी पीने के लिए जैसे ही हैंडपंप का हत्था पकड़ा तो करंट की चपेट में आ गई और उसकी चीख निकल गई।
विज्ञापन

वर्षा की चीख सुनकर पहुंची दिव्या और उसके छोटे भाई अनुज ने बिजली कनेक्शन हटाकर वर्षा को छुड़ाया। परिजन वर्षा को अचेत अवस्था में लेकर सीएचसी एरवाकटरा पहुंचे। जहां डॉक्टर ने वर्षा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
पंखे का तार लगाते समय करंट से महिला की मौत

अछल्दा। पंखा का तार लगाते समय एक महिला बिजली करंट की चपेट आ गई। परिजन महिला को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया निवासी प्रेम लता (28) पत्नी सन्दीप कुमार शनिवार शाम पंखा का तार लगा रही थी। तभी तार लगाते समय बिजली के तार से उसे जोरदार झटका लगा। करंट की चपेट में आकर महिला बेसुध होकर गिर पड़ी। परिजनों की नजर पड़ी तो चीख-पुकार मच गई। प्रेमलता को बेसुध हालत में लेकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्रेमलता को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed