{"_id":"56f81ed14f1c1b3d58f14d97","slug":"teen-killed-by-lightning","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से किशोर की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से किशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के बड़ैरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौत हो गई। वह खेत में काम कर रहे अपने माता-पिता के लिए खाना लेकर गया था। वहीं आकाशीय बिजली की चपेट में आकर कई दर्जन पक्षी भी मर गए।
विज्ञापन
बडै़रा गांव निवासी रामगोविंद राठौर अपनी पत्नी के साथ गांव के पूरन सिंह के खेत में चने की फसल काट रहे थे। रविवार की दोपहर उनका छोटा बेटा अनुज (13) अपने माता-पिता के लिए खेत पर खाना लेकर गया। इसी बीच मौसम बिगड़ता देख उसके माता-पिता आम के पेड़ के नीचे बैठकर खाना खाने लगे। वहीं पास में अनुज भी बैठ गया। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। इसी बीच आकाशीय बिजली आम के पेड़ से होते हुए अनुज से ऊपर गिर पड़ी।
विज्ञापन
जिससे अनुज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पेड़ पर मौजूद पक्षी भी बिजली की चपेट में आकर मर गए। बिजली गिरने से किशोर की मौत की खबर सुनकर गांव के लोग खेत पर पहुंचे। जानकारी होने पर कोतवाली प्रभारी डीपी सिंह, राजस्व विभाग के लेखपाल पदम नारायण शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव के प्रधान के पति इंद्रवीर सिंह, भानु प्रताप सिंह, राजवीर सिंह आदि ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है। अनुज चार भाईयों में सबसे छोटा था। वह कक्षा सात का छात्र था। रविवार होने के कारण स्कूल नहीं गया था।
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। बेटे को खेत की ओर खाना लाते देख पिता खुश हुए। इसी बीच उसने पिता की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब काम बंद कर दो और हाथ धोकर खाना खा लो। माता-पिता खाना खाने बैठे थे। पहला निवाला ही मुंह में रखा था कि तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी। बेटा चीखा और उनके मुंह से निवाला बाहर निकल आया। इसके बाद कुछ ही देर में रोने-चिल्लाने की आवाज गूंज उठी।