फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teachers will protest on 11th if problems are not resolved

Auraiya News: समस्याओं का निराकरण न होने पर 11 को प्रदर्शन करेंगे शिक्षक

Mon, 04 Mar 2024 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Teachers will protest on 11th if problems are not resolved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थित के विरोध व अन्य समस्याओं को लेकर बीआरसी में प्रदर्शन किया। बीईओ को 21 सूत्रीय एक ज्ञापन सौंपा गया। संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि समस्याओं का निराकरण न होने पर 11 मार्च से प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
सदर बीआरसी में बड़ी संख्या में ब्लॉक क्षेत्र के शिक्षक एकत्रित हुए। जिलाध्यक्ष अरविंद दुबे ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण में शिथिलता बरती जा रही है। इससे शिक्षकों में नाराजगी व्याप्त है। मांग रखी कि शिक्षकों को राज्यकर्मियों की तरह साल में 31 दिन का उपार्जित अवकाश, हर माह के दूसरे शनिवार को अवकाश, विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए टैबलेट को सक्रिय करने के लिए सरकारी सिम कार्ड, पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस चिकित्सा का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के संरक्षक डॉ. राजीव उपाध्याय ने कहा कि यदि शीघ्र समस्याओं का निराकरण न हुआ तो 11 मार्च से प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक मंत्री ओम नारायण पाल, संजीव सविता, सत्यम दुबे, निर्मल कुमार, माधवी, नवीन पोरवाल, संजीव आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed