फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teachers who commit irregularities will not have their salaries stopped, will be punished

Auraiya News: गड़बड़ी करने वाले शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, दंडित होंगे

Fri, 29 Mar 2024 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Teachers who commit irregularities will not have their salaries stopped, will be punished
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों का वेतन अवरुद्ध करने की कार्रवाई अब नहीं होगी। महानिदेशक की ओर से बीएसए को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शिक्षकोंं पर नियमावली के अनुसार कार्रवाई की जाए।
बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों और विभागों में कार्यरत शिक्षक और कर्मचारियों का वेतन अब दंड के नाम पर रोका नहीं जाएगा। गड़बड़ी करने पर नियमावली के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी, जो कि मानव संपदा पोर्टल पर ई-सर्विस बुक पर दर्ज भी होगी। हाल ही में महानिदेशक कंचन वर्मा ने पत्र जारी करते हुए वेतन अवरुद्ध करने की कार्रवाई को गलत बताया है।
विज्ञापन

वेतन अवरुद्ध करना विधिक दंड नहीं है। शिक्षक और कर्मचारियों को उनकी अनियमितताओं और गलतियों के लिए नियमावली के अनुसार दंडित किया जाए। हर निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षकों के वेतन रोके जाते हैं, बाद में उन्हें बहाल कर दिया जाता है। ऐसी कई शिकायतें शिक्षकों द्वारा महानिदेशक की गई थी। इसमें शिक्षकों ने कहा था कि वेतन रोकने और बहाल करने में भ्रष्टाचार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे देखते हुए फैसला लिया गया कि अब वेतन रोकने वाले अधिकारियों को भी दंडित किया जाएगा। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि शिक्षकों और कर्मचारियों का किसी भी गड़बड़ी के लिए वेतन नहीं रोका जाएगा। अब इन पर नियमावली के अनुसार ही दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed