फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   teachers protest today

वर्चुअल बैठक कर प्रदेश व्यापी आंदोलन सफल बनाने की बनाई रणनीति

Sat, 29 May 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
teachers protest today
औरैया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की शनिवार को वर्चुअल बैठक हुई। इसमें शिक्षकों और कर्मचारियों ने 30 मई को होने वाले प्रदेश व्यापी प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति बनाई। कोरोना काल में मृत शिक्षकों के परिजनों पर ध्यान न दिए जाने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। शिक्षक नेताओं ने कहा कि यदि सरकार शीघ्र मांगों को पूरा नहीं करेगी तो उन्हें मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ेगा।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि रविवार 30 मई को शिक्षक और कर्मचारी प्रदेश व्यापी उपवास प्रदर्शन करेंगे। चुनाव ड्यूटी के बाद कोरोना संक्रमण से मृत शिक्षकों व कर्मियों के आश्रितों को तत्काल एक करोड़ का मुआवजा, आश्रित को शिक्षक के पद पर नियुक्ति, नवीन पेंशन योजना से आच्छादित शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ, उनके एनपीएस खाते में जमा संपूर्ण धनराशि की वापसी, संक्रमित शिक्षकों के इलाज में व्यय धनराशि की प्रतिपूर्ति आदि मांगें प्रमुख हैं।
विज्ञापन

इनको लेकर 11 से दो बजे तक उपवास और इसके बाद जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य मृत शिक्षकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, माध्यमिक शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा को संबोधित ज्ञापन भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed