फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   teachers day in auraiya

शिक्षक बन किया शिक्षकों का सम्मान

Mon, 05 Sep 2016 11:23 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Mon, 05 Sep 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
teachers day in auraiya
teacher

विज्ञापन
शिक्षक दिवस के अवसर पर सोमवार को जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शहर के चौधरी विशंभर सिंह भारतीय बालिका विद्यालय के महारानी लक्ष्मीबाई सभागार में गुरु वंदन समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर शिक्षकों के सम्मान में छात्र-छात्राओं ने स्वयं ही शिक्षण कार्य किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य संजय शुक्ला और प्रधानाचार्या गीता चतुर्वेदी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है।

प्रबंधक सौरभ भूषण शर्मा ने प्रधानाचार्यों व शिक्षकों का माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं शहर के तिलक इंटर कालेज, तिलक महाविद्यालय, श्रीगोपाल इंटर कालेज आदि स्कूलों में शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पालिका इंटर कालेज में कार्यक्रम का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य रवींद्र नाथ मिश्रा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को भीमराव अंबेडकर, रमेश बाबू द्विवेदी, पीके शुक्ला, जगदीश नारायण, ब्रह्म कुमार पांडेय,  महेंद्र कुमार, रमेश चंद्र चतुर्वेदी, राम सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम में अमर चंद्र, श्याम किशोर तिवारी, प्रतिभा त्रिपाठी, माधुरी त्रिपाठी, आलोक शुक्ला, विवेक, मंजू रान, कु. ज्योति आदि मौजूद रहे। पं. बच्चीलाल द्विवेदी महाविद्यालय में आयोजित समारोह में सुरेंद्र कुमार दुबे प्रबंधक, अध्यक्ष अमित दुबे, डा. अनुभव मिश्रा, निशा सिंह, ब्रजेश पांडे, अखिलेश आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं, मुरादगंज स्थित पीबीआरपी एकेडमी में आयोजित समारोह का शुभारंभ प्रबंधक दिनेश पांडेय ने सर्वपल्ली श्रीराधा कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ब्रजेश यादव, विक्रांत दुबे, सुमित भारती, आयुश बाजपेई, देवाशीष मिश्रा, गोविंद दुबे, राजूशंकर पांडेय, जितेंद्र दुबे, सत्यम त्रिपाठी, सोनम, पायल, छाया बाजपेई मौजूद रहे। उधर, किड्स एकेडमी करमपुर में प्रधानाचार्या शशिप्रभा मिश्रा, राज्यवर्धन, हरिओम त्रिपाठी आदि शिक्षकों का छात्रों ने सम्मान किया। इस मौके पर बच्चों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फफूंद प्रतिनिधि के अनुसार श्री रामकुमार भारतीय ज्ञान देवी महाविद्यालय में आयोजित शिक्षकों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय दिबियापुर के सेवानिवृत्त प्राचार्य डा. एमपी शुक्ला को प्रबंधक मुकेश कुमार भारतीय ने स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस मौके पर महाविद्यालय के डायरेक्टर सैय्यद सुल्तान अहमद, रविशंकर दुबे, संतोष कुमारी, अभिशेष पांडेय, रंजन द्विवेदी, अनूप कुमार, गिरजा शंकर दुबे, शिवानी गुप्ता, कल्पना अवस्थी, इंद्रपाल सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, प्रसून पाल, अमित मिश्रा, यदुवीर यादव, प्रधान लिपिक मारूत चंद्र, मनोज यादव, अजय कुमार, प्रदीप कुमार, सुनील कुमार, पुनीत पांडेय, अनुराग त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। वहीं सेक्रेड हर्ट इंटरनेशनल स्कूल में रंगोली भरो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान
जनता इंटर कालेज नुनारी में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें डीआईओएस चंद्र प्रताप ने सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षक और प्रधानाचार्यों को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही प्रधानाचार्य कृष्ण्मोहन उपाध्याय, रामऔतार ओझा, शिक्षक सुनील मिश्रा, श्रीमती रीना, सुरेश चंद्र राजपूत, रमेश चंद्र त्रिपाठी, सुरेश चंद्र आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक गुड्डू वर्मा, प्रोफेसर नीतू राजपूत आदि मौजूद रहे।


छात्र सभा पदाधिकारियों ने किया सम्मान
औरैया। समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष बुद्धिमान कुशवाहा उर्फ सोनू के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने कई कालेजों में जाकर शिक्षकों का माला पहनाकर सम्मान किया। छात्र सभा पदाधिकारियों ने वीजीएम महाविद्यालय दिबियापुर, तिलक महाविद्यालय औरैया, जनता महाविद्यालय अजीतमल, श्रीगुलाब सिंह महाविद्यालय औरैया, राम कुमार भारतीय महाविद्यालय फफूंद, डायट अजीतमल आदि महाविद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों को सम्मानित किया। इस मौके पर हरिओम यादव, तिलक सिंह, अपूर्व यादव, अनुराग यांत्रिक, विकास, मयंक चौहान, राकी, आशीष यादव, मिलन कुमार, कल्लू, जयहिंद बाथम, उत्तम पोरवाल आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed