{"_id":"6165d4ee8ebc3eab067604e4","slug":"teacher-auraiya-eduaction-pramosition-auraiya-news-knp6577979169","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय शिक्षकों में जल्द शुरू होगी पदोन्नति प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय शिक्षकों में जल्द शुरू होगी पदोन्नति प्रक्रिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सरकार की मंशा के अनुसार बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी व जूनियर स्कूलों में प्रधानाध्यापक पद पर शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया की कवायद शुरू है। बीएसए ने सभी बीईओ से ब्लॉकवार शिक्षकों की वरिष्ठता सूची मांगी है। शासन से हरी झंडी मिलने पर नियमानुसार पदोन्नति प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
बीएसए चंदना राम इकबाल यादव ने जिले के औरैया, अजीतमल, भाग्यनगर, अछल्दा, एरवाकटरा व बिधूना ब्लॉक के खंड शिक्षाधिकारियों को पदोन्नति के संदर्भ में पत्र जारी किया है। पत्र में बीईओ को भविष्य में प्राइमरी व जूनियर स्कूलों में प्रधानाध्यापक पदों पर पदोन्नति का जल्द आदेश जारी होने की संभावना जताते हुए निर्देशित किया गया है कि वे अपने ब्लॉक में कार्यरत प्राइमरी स्कूल के सहायक व प्रधानाध्यापक और जूनियर स्कूल के सहायक अध्यापकों की वरिष्ठता सूची तैयार कर एक सप्ताह में कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
बेसिक शिक्षा विभाग में शासन से लगातार नियुक्तियां तो की जा रही हैं। पर कई वर्षों से प्राइमरी व जूनियर स्कूल में सहायक के पदों पर जमे शिक्षकों की पदोन्नति अटकी पड़ी है। सन 2014 में हुए पदोन्नति के बाद प्रक्रिया ठप पड़ी है। जिले में प्रधानाध्यापक का पद प्रभारी के रूप में वरिष्ठ सहायक ही संभाल रहे हैं। पदोन्नति हो जाने के बाद इन स्कूलों को प्रधानाध्यापक मिल सकेंगे।