{"_id":"68dc18fb6b45eca22e08bdc3","slug":"teacher-adjustment-resulted-in-20-schools-becoming-single-impacting-teaching-auraiya-news-c-211-1-aur1006-132350-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शिक्षक समायोजन से 20 स्कूल हुए एकल, शिक्षण कार्य पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शिक्षक समायोजन से 20 स्कूल हुए एकल, शिक्षण कार्य पर असर
Tue, 30 Sep 2025 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो-30एयूआरपी 02- नगला बांस परिषदीय स्कूल की बिल्डिंग। संवाद
औरैया। परिषदीय स्कूलों में समायोजन ने शिक्षकों को मुसीबत में डाल दिया है। दो माह पहले शासन ने शिक्षकों के समायोजन किए थे। इससे शिक्षकों को मनमाफिक स्कूल तो मिल गए लेकिन जनपद में 20 से ज्यादा स्कूल एकल जरूर हो गए हैं। साथ ही इन स्कूलों में मौजूदा वक्त में एक ही शिक्षक की तैनाती रह गई है। इससे छात्र शिक्षक अनुपात भी बिगड़ा है। खास बात तो यह है कि अगर शिक्षक को किसी जरूरी काम से छुट्टी लेनी पड़ती है तो उन्हें स्कूल में ताला लगाना पड़ता है। ऐसे में शिक्षण कार्य पर असर पड़ता है।
जिले में 1265 परिषदीय स्कूल हैं। इन स्कूलों में करीब 1.2 लाख के करीब बच्चे पढ़ने जाते हैं। चालू सत्र में परिषदीय बिगड़े छात्र-शिक्षक अनुपात को सुधारने के लिए शासन स्तर से विलय नीति अपनाई गई। इस व्यवस्था के तहत जनपद में 91 स्कूलों को विलय भी किया गया। बाद में शासन ने शिक्षकों की मांग पर दो माह पहले ऑनलाइन व्यवस्था के तहत शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया अपनाई। इस प्रक्रिया के तहत शिक्षकों को मनचाहे स्कूलों में तैनाती दी गई। इससे शिक्षक अब अपने घरों के नजदीक तो पहुंच गए लेकिन जनपद में एकल हुए स्कूलों में तैनात शिक्षकों के सामने परेशानी जरूर बढ़ गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -
केस-01)
एकल स्कूल से हो रही दिक्कत
फोटो-30एयूआरपी 02- नगला बांस परिषदीय स्कूल की बिल्डिंग। संवाद
एरवाकटरा ब्लॉक के नगला बांस स्थित परिषदीय स्कूल शिक्षक समायोजन के बाद एकल हो गया है। यहां पर 26 बच्चों का नामांकन है। प्रधानाचार्य सुनीता देवी का कहना है कि उनका स्कूल एकल हो जाने से अब वो जरूरी काम होने पर छुट्टी नहीं ले पाए रही हैं। विलय नीति में स्कूल की दूरी एक किमी से ज्यादा रहने की वजह से विलय भी नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
केस-02)
छुट्टी लेने की स्थिति में बंद करना होगा स्कूल
फोटो-30एयूआरपी 03- प्राथमिक स्कूल ईश्वरपुर की बिल्डिंग। संवाद
एरवाकटरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ईश्वरपुर के प्रधानाचार्य हरपाल कुमार ने बताया कि उनके स्कूल में 13 बच्चे पंजीकृत हैं। जुलाई माह में उनके यहां तैनात शिक्षक शिवमंगल सिंह के चले जाने के बाद स्कूल एकल हो गया है। इससे शिक्षण कार्य में परेशानी होती है। छुट्टी लेने की स्थिति में स्कूल बंद करना पड़ेगा। वहीं, विलय नीति में एक किमी के दायरे में दूसरा स्कूल न होने की वजह से विलय भी नहीं हो सका।
-- -- -- -- -- -- -- --
अपनाई जाएगी वैकल्पिक व्यवस्था
एकल स्कूलों के लिए जल्द ही शिक्षक तैनाती के इंतजाम किए जाएंगे। इसे लेकर बीईओ स्तर से जानकारी मांगी गई है। वैकल्पिक व्यवस्था भी अपनाई जा सकती है।
-संजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी