{"_id":"6047b8428ebc3ec89a5c5cf8","slug":"tax-matter-raised-in-palika-meeting-auraiya-news-knp6166349200","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका बोर्ड की बैठक में टैक्स बढ़ाने को लेकर हंगामा 33","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका बोर्ड की बैठक में टैक्स बढ़ाने को लेकर हंगामा 33
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक के दौरान मौजूद पालिकाध्यक्ष गायत्री देवी व सभासद।
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। नगर पालिका परिषद की मंगलवार को हुई बोर्ड बैठक में स्वकर प्रणाली पर सभासदों ने हंगामा किया। उन्होंने ईओ के खिलाफ आक्रोश जताया।
पालिका बोर्ड की बैठक पालिकाध्यक्ष गायत्री देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सबसे पहले खानपुर चौराहे का नाम महाकालेश्वर देवकली चौराहा और जालौन चौराहे का नाम मां मंगलाकाली चौराहा रखने काप्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। इसके बाद स्वकर प्रणाली को लेकर सभासदों ने विरोध किया। गृहकर और जलकर बढ़ाने का प्रस्ताव आया तो विरोध तेज गया। सभासदों ने कहा कि स्वकर प्रणाली लागू होने से गृहकर और जलकर स्वत: बढ़ जाएगा। कर बढ़ने से लोगों पर बोझ पड़ेगा।
पालिका ईओ विकास कार्यों को लेकर लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। सभासदों ने कहा कि नगर के विकास में वह हर योगदान करने को तैयार हैं, लेकिन पक्षपात किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं, एक सभासद ने महिला दिवस पर महिलाओं के अपमान की बात कही। नामित सभासद अमरचंद्र राठौर ने कहा कि जो साथी महिलाओं के हक की बात कह रहे हैं, वहीं इसके विपरीत कार्य कर रहे हैं। बैठक में महिला सभासद को न लाकर उनका प्रतिनिधित्व अक्सर करते हैं।
पालिकाध्यक्ष गायत्री देवी ने बताया कि नगर के विकास में किसी तरह की कमी नहीं रखी जाएगी। बैठक में सभासद प्रकृतिकांत त्रिपाठी, राजवीर यादव, पंकज मिश्रा, पंकज अवस्थी, मु. मियां, सतीश पाठक, रवि चतुर्वेदी, विवेक कुमार उर्फ कुल्लन नेता, सोनू सोनी, शिवपाल सिंह भदौरिया आदि सभासद मौजूद रहे।