{"_id":"661aca199d98e61a58079336","slug":"taunted-by-sps-twitter-handle-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-646267-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सपा के ट्वीटर हैंडल से कसा गया तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सपा के ट्वीटर हैंडल से कसा गया तंज
Sat, 13 Apr 2024 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 13 Apr 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
बेला (औरैया)। क्षेत्र के गांव सिरयावा में कन्नौज लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में शुक्रवार को चुनावी चौपाल के दौरान कुछ महिलाओं ने समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण का विरोध कर दिया था।
गांव की कच्ची सड़क का हवाला देकर विकास के दावों पर नाराजगी व्यक्त की थी। इस खबर को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से शनिवार को आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से तंज कसा गया। जिससे चुनावी पारा चढ़ गया है।
समाजवादी पार्टी के ट्वीटर हैंडल पर हैशटैग नहीं चाहिए भाजपा के बाद लिखा गया है कि स्थानीय महिलाओं ने भाजपा सरकार व योगीराज में सड़क की दुर्दशा समेत तमाम मामलों पर नाराजगी जताई और मंत्री जी को आइना दिखाया। मंत्री जी इस बार डगर कठिन है पनघट की, बता देना अपने प्रत्याशी पाठक जी को।
विज्ञापन
इस ट्वीट के राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर तेजी से प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। औरैया में चुनाव प्रचार कर रहे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण शनिवार को औरैया में चुनावी संपर्क पर नहीं आए। इसकी पुष्टि करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मंत्री जी दूसरी जगह प्रचार-प्रसार कर रहे होंगे। शनिवार को औरैया में उनका कार्यक्रम नहीं था।