Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tanker overturns after colliding with a private bus that was letting off passengers

Auraiya News: सवारियां उतार रही निजी बस को टक्कर मार पलटा टैंकर, दो यात्री घायल

Tue, 17 Nov 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Tanker overturns after colliding with a private bus that was letting off passengers
फोटो-5- कानपुर-इटावा हाईवे पर पलटा पड़ा टैंकर व खड़ी क्षतिग्रस्त बस। संवाद
अनंतराम (औरैया)। कानपुर-इटावा हाईवे पर सोमवार सुबह एक निजी बस और पाम ऑयल से भरे टैंकर की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर के बाद हाईवे पर टैंकर पलटने से पाम ऑयल सड़क पर फैलने से यातायात कुछ घंटों के लिए बाधित रहा। यह घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे भटा रोड के सामने हुई।
विज्ञापन

अहमदाबाद से सवारियां लेकर कानपुर जा रही एक निजी ट्रैवल्स की बस सवारियां उतारने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान इटावा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार व अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

बस की छत पर रखी स्कूटी उतारते समय यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद टैंकर भी हाईवे पर पलट गया, जिससे उसमें भरा पाम ऑयल सड़क पर फैल गया। आसपास के ऑटो चालक स्थिति को देखते हुए अपने वाहन हटाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में कानपुर देहात के मूसानगर निवासी प्रियांशु (24) और कौशांबी निवासी रंजीत कुमार (23) घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्रियांशु की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, रंजीत को सैफई रेफर किया गया है। पुलिस की सूचना पर घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए।
कोतवाल प्रभारी विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि टैंकर की टक्कर से बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे के बाद क्रेन की मदद से पलटे हुए टैंकर को हाईवे से हटाकर यातायात बहाल कराया गया।

मिट्टी डालकर सड़क पर फिसलन की गई दूर
हाईवे की पेट्रोलिंग टीम ने घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य कराया। वहीं सड़क पर पाम ऑयल फैला होने की वजह से वाहनों के फिसलने की खतरा बना रहा। टैंकर हटाने के बाद हाईवे की पेट्रोलिंग टीम ने पाम ऑयल को हटाने के लिए मिट्टी डाली। जहां झाड़ू से हटाकर सड़क की फिसलन दूर गई। तब जाकर वाहनों का आवागमन सुचारु हुआ।

फोटो-5- कानपुर-इटावा हाईवे पर पलटा पड़ा टैंकर व खड़ी क्षतिग्रस्त बस। संवाद

फोटो-5- कानपुर-इटावा हाईवे पर पलटा पड़ा टैंकर व खड़ी क्षतिग्रस्त बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed