{"_id":"673b9860cadc5ba99a0dbfd4","slug":"tank-could-not-be-filled-due-to-fault-population-of-5000-affected-auraiya-news-c-211-1-aur1005-118941-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फॉल्ट के चलते नहीं भर सकी टंकी, 5000 की आबादी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फॉल्ट के चलते नहीं भर सकी टंकी, 5000 की आबादी प्रभावित
विज्ञापन
औरैया। बिजली लाइनों में फॉल्ट और ट्रांसफार्मर का तार टूटने से रविवार को बनारसीदास मोहल्ले में आपूर्ति कई बार प्रभावित हुई। इससे पानी की मोटर न चल पाने के कारण नगर पालिका की पानी की टंकी को नहीं भरा जा सका है। सोमवार की सुबह सप्लाई न होने से लगभग 5000 की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बनारसीदास में नगर पालिका की पानी की टंकी है। इससे आस-पास के मोहल्लों की 5000 की आबादी को पीने के पानी की सप्लाई की जाती है। सोमवार की सुबह पानी की सप्लाई न होने से बनारसीदास, बहन टोला, निझाई, पिंडार्थू गली आदि मोहल्ले के लोगों को परेशानी हुई। सुबह लगभग पांच मिनट पानी की सप्लाई हुई और अचानक सप्लाई बंद हो गई। लोगों ने एक घंटे तक पानी का इंतजार किया, लेकिन सप्लाई न आने पर आस-पास घरों में लगी सबमर्सिबल से पानी भरा। कुछ लोग पीने के पानी के लिए भटकते रहे।
इधर नगर पालिका परिसर में लगी पानी की टंकी का मेन वाल्व खराब हो गया। इससे पाइप का पानी पालिका परिसर में भर गया। सुबह लगभग 10 बजे जब पालिका ईओ व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तब पानी निकालने का इंतजाम किया गया। पालिका परिसर में भरे पानी को निकालने के लिए लगाया गया पंपिंग सेट दोपहर बाद तक चलता रहा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नगर पालिका परिषद में लगी पानी की टंकी का बाल खराब होने से नगर पालिका परिसर में पानी भरा। इसके चलते आस-पास की टंकियों की सप्लाई पर भी थोड़ा बहुत असर पड़ा है। हालांकि, सभी टंकियों से सप्लाई की गई। प्रेशर ठीक तरह से न हो पाने के कारण कुछ स्थानों पर पानी नहीं पहुंच सका है। बनारसीदास मोहल्ले में टंकी के समीप फॉल्ट भी हुआ। इससे बिजली की समस्या रही। समस्या दूर कर शाम को शाम को पानी की सप्लाई होगी।
- राम आसरे कमल, ईओ, नगर पालिका