फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tampering with the wiring of the camera of ATM booth

Auraiya News: एटीएम बूथ के कैमरे की वायरिंग से छेड़छाड़

Mon, 28 Apr 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 28 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tampering with the wiring of the camera of ATM booth
औरैया। अछल्दा स्टेशन बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा के बाहर एटीएम बूथ है। यहां अराजकतत्वों ने एसी का बाहरी भाग खोल दिया। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे की वायरिंग समेत केबल क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन

सुबह शाखा में लगे जनरेटर में लगी बैटरी लगाने के लिए जमील अहमद पहुंचे तो उन्हें तार पड़े मिले। सूचना पर शाखा प्रबंधक गौरव वत्स व अन्य बैंक कर्मी मौके पर पहुंचे। एटीएम बूथ पर लगे इलेक्ट्रॉनिक तार से शटर बंधा मिला। साथ ही केबल बिखरी मिली।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष रमेश सिंह मौके पर पहुंचे। एटीएम बूथ को खोला गया तो अंदर लगी दोनों एसी का बाहरी भाग खुला मिला। बूथ की केबल अंदर जमीन पर पड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम की जांच की गई तो मशीन व उसमें रखा कैश सुरक्षित था। पुलिस अब इस मामले में शरारती तत्वों की पहचान करने में जुटी है। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि मौके पर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed