{"_id":"3f507f89a20e9bfce3d6cad9d931a3b2","slug":"sweet-shop-featured-on-the-full-sample-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई की दुकान पर छापा, भरा नमूना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई की दुकान पर छापा, भरा नमूना
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 22 Aug 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभियान के तहत शुक्रवार को दो मिठाईं की दुकानों पर छापामारी कर नमूने भरे गए। नमूनों को परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा
विज्ञापन
।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेके दुबे के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह 11 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सुभाष चौराहा पर स्थित रमांकात स्वीट हाउस पर छापा मारो, यहां से घेवर और पिन्नी लड्डू का नमूना लिया।
विज्ञापन
इसके बाद छापामार टीम सुभाष चौक पर ही स्थित मुरली स्वीट हाउस पर पहुंची, यहां खाद्य पदार्थों की बिक्री से संबंधित समस्त अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दुबे ने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए डीएम के निर्देश पर जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर सघन अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में नकली और फर्जी की दवाओं के खिलाफ छापामार अभियान चलाया जा रहा है।
शुक्रवार को औषधि निरीक्षक की सुनील कुमार रावत की अगुवाई में टीम ने कस्बा अछल्दा में सत्या मेडिकल स्टोर व चौहान मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। अजीतमल के बरीपुरा में छापामारी के दौरान टीम ने मेडिकल स्टोर से टीम ने इंजेक्शन जीवान-40 तथा सिरप जेकेआफ नमूने के तौर पर एकत्रित किया।
टीम ने मेडिकल स्टोरों से दवाओं के क्रय-विक्रय अभिलेखों को जब्त करते हुए मौके पर मौजूद कर्मियों को नोटिस जारी किया है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि आज की छापामारी के दौरान लिए गए नमूनों को राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा।