फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Survey started for overbridge construction, will get relief from jam

Auraiya News: ओवरब्रिज निर्माण के लिए सर्वे शुरू, जाम से मिलेगी निजात

Wed, 03 Jul 2024 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Survey started for overbridge construction, will get relief from jam
अछल्दा। कस्बा के 13 बी रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन घंटों लगने वाले जाम से लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ता है। अब इस समस्या को दूर करने की कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को यहां ओवरब्रिज निर्माण को लेकर सेतु निगम की टीम ने सर्वे कार्य किया। इसकी जानकारी होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कस्बा स्थित 13-बी रेलवे क्राॅसिंग पर अक्सर जाम की स्थिति रहती है। यहां सीमित दायरे से वाहनों की आवाजाही होती है। वहीं क्रॉसिंग बंद होने के बाद वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इसके साथ ही जिले का मुख्य मार्ग होने की वजह से वाहनों का भार भी ज्यादा है। इस समस्या को लेकर अमर उजाला में 17 नवंबर को प्रमुखता से खबर का प्रकाशन करते हुए समस्या रखते हुए स्थानीय लोगों की ओवरब्रिज की मांग रखी थी।
विज्ञापन

कई सालों के इंतजार के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए कस्बा में बुधवार को सेतु निगम ने सर्वे का काम शुरु करा दिया। वहीं सेतु निमार्ण इकाई फर्रुखाबाद से आए सर्वेश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे की टीम के साथ सर्वे किया जा रहा है। यहां पर सर्वे दो जगह के लिए हो रहा है। एक सर्वे आदर्श स्कूल इंटर काॅलेज से शुरु 13-बी क्रॉसिंग होते हुए नहर बाजार में 800 मीटर का सेतु निर्माण के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर पूर्वी केबिन से कस्बा के बाहर बाईपास इनायतपुर गांव से होते हुए पोल संख्या 1116/17 पर थना का पूर्वा होते हुए बिधूना सड़क पर जोड़ दिया जाएगा। डेढ़ किलोमीटर का सेतु बनाया जाएगा। सेतु निर्माण में सर्वे होने से कस्बा में हलचल बढ़ गई है। सेतु बनने के बाद कस्बा में जाम से निजात मिल जाएगी। सेतु निर्माण अधिकारी सर्वेश त्रिपाठी ने बताया कि शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। जिस जगह से ओवरब्रिज बनना है, पास होने के बाद जल्द निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed