{"_id":"6564e0abffe1dfa04d0238a8","slug":"supply-stopped-for-five-hours-due-to-fault-in-high-tension-line-auraiya-news-c-211-1-aur1002-5772-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से पांच घंटे ठप रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से पांच घंटे ठप रही आपूर्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कंचौसी। असेनी उपकेंद्र से जुड़े नोगवा फीडर के कनमऊ गांव में फाल्ट आने के कारण सोमवार सुबह कंचौसी नगर सहित 15 गांवों की विद्युत आपूर्ति पांच घंटे ठप रही। इससे नगर वासियों समेत दो हजार से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार सुबह आठ बजे के बाद आपूर्ति सुचारु हुई।
सोमवार सुबह चार बजे के बाद कनमऊ गांव में 11 हजार वोल्टेज की बिजली की मेन लाइन में फाल्ट हो गया। इससे नगर समेत नोगवां, अमरपुर, विजई पुरवा, महिपाल पुरवा, सुंदरपुर, रंजीतपुर, मधवापुर, मुरली पुरवा, कनमऊ, हरतोली समेत 15 गावों की बिजली गुल रही। विद्युत विभाग के कर्मचारियों की ओर से फाल्ट दुरुस्त करने के चलते सुबह आठ बजे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। एसडीओ असेनी अनुराग पांडेय ने बताया कि कनमऊ गांव फाल्ट आने से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। फाल्ट को दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
शिविर में मोतियाबिंद के उपचार के लिए 13 नेत्र रोगी रेफर
दिबियापुर। सोमवार को गांव बैसुंधरा में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। डाॅ.मनीष महेंद्रा एवं उनकी टीम ने 52 नेत्र रोगियों का परीक्षण किया। इसमें से 13 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद के उपचार के लिए कानपुर स्थित खैराबाद नेत्र चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। शिविर को सफल बनाने में बैसुंधरा के पूर्व प्रधान रनवीर सिंह एवं अन्य काफी ग्रामीणों ने योगदान किया। (संवाद)