फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sunshine came out after five days, no rain expected

Auraiya News: पांच दिन बाद निकली धूप, बारिश के आसार नहीं

Mon, 02 Feb 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 02 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Sunshine came out after five days, no rain expected
फोटो-39-धूप निकलने के बाद सड़कों पर रही चहल-पहल। संवाद
बिधूना। पांच दिन बाद धूप निकलने से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने एक से तीन फरवरी के बीच बारिश का पूर्वानुमान जताया था, पर अब मौसम वैज्ञानिक के अनुसार ऐसी कोई संभावना नहीं है। आगे भी धूप खिलती रहने का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन


बारिश के बाद हुई ठंड अपने तेवर में आ रही थी। पांच दिन बाद सोमवार की सुबह धूप खिली तो लोगों ने चैन की सांस ली। लोग अपने घरों के बाहर व छतों पर धूप लेने बैठे रहे। बाजारों में भी भीड़भाड़ रही। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्यिसस दर्ज किया गया था, पर सर्द हवाएं ठंड का अहसास कराती रहीं थीं।
विज्ञापन

डॉ. रामपलट के अनुसार अब बारिश की संभावना नहीं है। बारिश होने के चलते मौसम बदला था। आगे भी धूप निकलती रहने की संभावना है। इधर, मौसम में बदलाव से सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द और वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी की इमरजेंसी और ओपीडी दोनों ही विभागों में मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। डॉ. विकास मिश्रा एवं डॉ. नीरज सुमन ने मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दीं। दो बजे तक अस्पताल में 244 मरीज परामर्श ले चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed