फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sugreev's bag found in bushes seven days later, two suicide notes also recovered

Auraiya News: सात दिन बाद झाड़ियों में मिला सुग्रीव का बैग, दो सुसाइड नोट भी बरामद

Fri, 10 Apr 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Sugreev's bag found in bushes seven days later, two suicide notes also recovered
बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र के बेला-तिर्वा मार्ग स्थित पांडु नदी पुल के पास दो अप्रैल को कन्नौज के गढ़िया सकरानी निवासी सुग्रीव (28) का शव मिला था। मामले में प्रेम संबंध की बात सामने आई थी। उसी दिन प्रेमिका ने भी कन्नौज में जहर खाकर जान दे दी थी। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से कुछ भी नहीं मिला था। मामले के सात दिन बाद बृहस्पतिवार की शाम को सुग्रीव के जीजा गांव पृथ्वीपुर निवासी दौलत को झाड़ियों में बैग पड़ा दिखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बैग बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बैग में रखे सामान की जांच की तो इसमें सुग्रीव का आधार कार्ड, पासबुक और प्रेमिका रिंकी का आधार कार्ड मिला। बैग से सल्फास के खाली पाउच और दो भरे पाउच, हाथ से लिखे दो सुसाइड नोट भी मिले। परिजन के अनुसार एक सुसाइड नोट में जहर खाने की बात लिखी है जबकि दूसरे में कुछ लोगों पर जहर देकर मारने की बात लिखी है। हालांकि पुलिस सुसाइड नोट मिलने की बात स्वीकार नहीं कर रही है।
विज्ञापन

युवक का शव मिलने के दिन ही कन्नौज के तिर्वा क्षेत्र के गांव गहलौतन पुर्वा अलीनगर में उसकी प्रेमिका रिंकी का शव भी मिला था। युवक का शव मिलने के बाद भाई अवनीश की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका के पति रामनिवास दोहरे व सुग्रीव के गांव के ही रहने वाले धर्मवीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब नया सुराग मिलने के बाद पुलिस की जांच की दिशा बदली है। अभी तक युवक के मोबाइल से कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि बैग को बरामद कर लिया गया है। बैग में कागज मिला है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed