फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Subhash and JC intersection will shine with Rajasthani stone

Auraiya News: राजस्थानी पत्थर से चमकेंगे सुभाष व जेसीज चौराहे

Mon, 18 Dec 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 18 Dec 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Subhash and JC intersection will shine with Rajasthani stone
औरैया। स्वच्छता के मानकों पर खरा उतरने के साथ ही सुंदर परिवेश दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से कमर कसी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना के तहत पहले चरण में शहर के सुभाष व जेसीज चौराहे को राजस्थानी पत्थर से चमकाने की तैयारी है। जिसे लेकर लखनऊ की टीम से नगर पालिका परिषद ने सर्वे शुरू कराया है। जल्द डीपीआर तैयार कर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले दिनों औरैया नगर पालिका परिषद को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना के तहत चुना गया। जिसके तहत पहले चरण में शहर के सुभाष चौराहा व जेसीज चौराहा के सुंदरीकरण को लेकर तैयारी शुरू की गई है। राजस्थानी पत्थर से दोनों चौराहों की शोभा बढ़ाई जाएगी। लाइटिंग व्यवस्था से लेकर झरनों के जरिए भव्य शोभा दी जाएगी। इन राजस्थानी पत्थरों से महल जैसी आकृति को दोनों चौराहों पर आकार दिया जाएगा। इस काम को लेकर लेकर नगर पालिका परिषद की ओर से लखनऊ की आर्किटेक्ट टीम को सर्वे कर खाका तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो इन दोनों स्थानों की रूपरेखा तैयार कर रही है। इसके साथ ही यहां पर रंग बिरंगी लाइटों से रात की रौनक बढ़ाई जाएगी। सर्वे कर रही टीम की माने तो निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद यहां से निकलने वाले लोगों को अद्भुत अहसास कराएगा। सौंदर्यीकरण के कार्य में आधुनिकता के साथ ही पुरातन युग का भाव भी देखने को मिलेगा। इसमें निर्माण के साथ ही पेंटिंग की कारीगरी लोगों को आकर्षित करने वाली होगी।
विज्ञापन


----------------------
बोले जिम्मेदार------

पहले चरण में सुभाष चौक व जेसीज चौराहे का सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना के तहत पहले चरण में दोनों चौराहों को भव्य बनाया जाएगा। लाइटिंग से लेकर अन्य इंतजाम किए जाएंगे। इसके बाद अन्य चौराहों व तिराहों पर काम कराया जाएगा। सर्वे टीम की ओर से डीपीआर तैयार कर लेने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।-अनूप गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed