फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Student Harshit visited IIT Gandhinagar

Auraiya News: छात्र हर्षित ने किया आईआईटी गांधीनगर का भ्रमण

Sat, 28 Mar 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 28 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Student Harshit visited IIT Gandhinagar
फोटो-28- प्रदर्शनी में मौजूद छात्र हर्षित। स्रोत:शिक्षक
औरैया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जिले के प्रतिभाशाली छात्र हर्षित को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आईआईटी गांधीनगर में एक्सपोजर विजिट का अवसर मिला। यह शैक्षिक भ्रमण 23 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इसमें एडी बेसिक शिवेंद्र प्रताप सिंह की ओर से गठित समिति के साथ छात्रों को भेजा गया। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में ब्लॉक अजीतमल के उच्च प्राथमिक विद्यालय चांवरपुर के कक्षा सात के छात्र हर्षित ने अपना मॉडल प्रस्तुत कर दूसरा स्थान पाया था। हवाई सफर ने इस विजिट को और भी यादगार बना दिया। हर्षित ने बताया कि आईआईटी गांधीनगर उसने रोबोटिक्स लैब, विभिन्न टीचिंग-लर्निंग मैटेरियल और आधुनिक तकनीकों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण बच्चों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी होते हैं। इससे उनमें बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का आत्मविश्वास विकसित होता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed