फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Strike of employees and officers continues for the third day regarding XEN

Auraiya News: तीसरे दिन भी एक्सईएन को लेकर कर्मचारियों-अधिकारियों का धरना जारी

Thu, 23 May 2024 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Strike of employees and officers continues for the third day regarding XEN
दिबियापुर। विद्युत वितरण खंड की अधिशासी अभियंता के खिलाफ लगातार तीसरे दिन भी सभी अधीनस्थ एसडीओ, अवर अभियंता व कर्मचारी मुखर रहे। लगातार दूसरे दिन काम बंद कर धरना दिया। इस बीच सभी अधीनस्थों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर एक्सईएन को निलंबित कराने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम को अधिशासी अभियंता नेहा सिंह पर शोषण का आरोप लगाते हुए सभी अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी विरोध पर उतरे हैं। चार उपमंडल के एसडीओ, 10 अवर अभियंता समेत अन्य सभी विभागीय एवं ठेके पर तैनात कर्मी एक्सईएन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी को पत्र भेजा गया था।
विज्ञापन

बुधवार की शाम धरना स्थल पर पहुंचे अधीक्षण अभियंता के समझाने के बावजूद सभी अधिकारी कर्मचारी धरना समाप्त न करने पर अड़े रहे। गुरुवार को भी सभी का धरना जारी रहा। सभी ने एक पत्र जिलाधिकारी को लिखा। इसमें अधिकारियों कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए निलंबित कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि एक्सईएन नेहा सिंह सभी कर्मियों का मानसिक उत्पीड़न करतीं हैं। कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देतीं हैं। पत्र में आरोप लगाया कि विद्युत चोरी के संबंधित फाइलों में हस्ताक्षर नहीं करतीं। उनके काले कारनामे उजागर न हो जाएं, इसलिए कार्यालय के सभी सीसीटीवी कैमरे बंद करा दिए हैं।
कर्मियों ने मुख्य अभियंता पर अधिशासी अभियंता का सहयोग कर अनैतिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है। बताया कि वह लोग अधिशासी अभियंता के विरुद्ध न्याय न मिलने तक उपभोक्ता सेवा बाधित न करते हुए विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में सभी विभागीय कर्मियों एवं ठेके पर कार्यरत कर्मियों ने हस्ताक्षर किए हैं।
मीटिंग में होने की बात कहकर फोन काटा
इस संबंध में चीफ इंजीनियर राम प्रकाश को फोन किया तो उन्होंने बताया कि धरना समाप्त हो गया है। जब उनको बताया कि धरना चल रहा है तो उन्हाेंने मीटिंग में होने की बात कहकर बाद में बात करने की कहते हुए फोन काट दिया।


चार माह पहले भी लिखा था कर्मियों ने अधिकारियों को पत्र

दिबियापुर। तीन दिन पहले विभागीय अधिकारी व कर्मचारी अचानक ही अपनी एक्सईएन के खिलाफ मुखर नहीं हुए। यह विरोध काफी समय से कर्मियों में पनप रहा था। अधिकारियों कर्मचारियों के अनुसार उन सभी ने अधिशासी अभियंता द्वारा शोषण किए पर 24 जनवरी को एक शिकायती पत्र अधीक्षण अभियंता को भेजा था। इसमें भीषण कोहरे वाली सर्दी में एक्सईएन पर दिन के बजाय रात में अधीनस्थों की मीटिंग लिए जाने, वेबजह परेशान करने आदि के आरोप लगाए थे। इसके साथ ही व्हाट्सएप कॉल के जरिए औचित्यहीन बातें करके प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया था। कर्मियों ने बताया कि उच्चाधिकारियों का संरक्षण होने के कारण एक्सईएन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed