{"_id":"651317fe853ac40c280a1368","slug":"strength-intelligence-knowledge-body-attachment-suffering-suffering-auraiya-news-c-211-1-aur1003-3370-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बल बुद्धि विद्या देहु मोहि हरहु कलेश विकार...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बल बुद्धि विद्या देहु मोहि हरहु कलेश विकार...
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। बुढ़वा मंगल पर मंगलवार को पूरे दिन मंदिरों पर घंटे घड़ियाल के गूंज के साथ बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे। प्रमुख मंदिरों में हनुमान जी की प्रतिमा का मनमोहक शृंगार किया गया। कहीं पर सुबह से ही शृंगार के दर्शन कराए गए। भक्तों ने पूजन-अर्चन कर चोला चढ़ाकर बल बुद्धि विद्या का दान मांगने के साथ कष्ट हरने का आशीर्वाद मांगा। साथ ही हनुमान जी को पुआ का भोग लगाकर प्रसाद भी वितरित किया।
उमरैन कस्बा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर बुढ़वा मंगल के अवसर पर यज्ञाचार्य ओमकुमार सोनी द्वारा 1001 आहुतियों के साथ विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए हवन किया गया। इसके साथ ही हनुमान जी का भव्य शृंगार कर सुंदरकांड का पाठ कर खीर, पुए का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। वहीं कस्बे के सुतियानी रोड पर स्थित राघव ऋषि महाराज के आश्रम पर प्राचीन दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर पर आचार्य अरुण अवस्थी, मोनू तिवारी, विजय तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, आचार्य अनूप कुमार आदि द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ का आयोजन कर हनुमान जी को चोला चढ़ाने के साथ फलों व मालपुओं का भोग लगाया गया।
इस दौरान रामलखन दास महाराज, विपिन कुमार, शुभम, कौशल, वैभव, रजत गुप्ता, विपिन यादव, विश्राम सिंह यादव, रंगलाल यादव आदि मौजूद रहे। फफूंद क्षेत्र के पसईपुर केशमपुर में धनुष भंग का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रधान राजेश पाल ने भगवान राम की आरती उतार कर किया।
विज्ञापन
बीहड़ी क्षेत्र के कस्बा अयाना स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में बुढ़वा मंगल पर अखंड रामायण का पाठ आयोजित किया गया। पाठ पूरा होने पर आचार्य विष्णु मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूर्व करवा कर मंगल कामनाएं की। इस दौरान आयोजक पुष्पराज मिश्रा, टिंकू त्रिपाठी, रमेश सक्सेना, सत्यनारायण दुबे।
आवास विकास में बुढ़वा मंगल के अवसर में अखंड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजक ओमकार अग्निहोत्री, बब्लू अग्निहोत्री, विशाल पोरवाल, गुड्डन राजावत आदि मौजूद रहे। मुरादगंज चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर पूजन अर्चन के बाद सुंदरकांड पाठ आयोजित हुआ। इस दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, श्याम पोरवाल, विशाल दुबे, आशीष सेंगर, सत्यप्रकाश सोनी आदि मौजूद रहे।