फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Storm-water woes, two people died

आंधी-पानी का कहर, दो लोगों की जान गई

Mon, 07 May 2018 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Mon, 07 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
Storm-water woes, two people died
ढाबे के पास पलटा पड़ा ट्रक - फोटो : amarujala

औरैया।  बीहड़ी क्षेत्र से  रविवार देर शाम उठी आंधी और उसके बाद हुई बारिश ने एक बार फिर से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। जिससे दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। मौसम विभाग के मुताबिक आंधी की तीव्रता 11 किमी प्रति घंटा रही। जबकि कुल पांच मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

विज्ञापन


आंधी-पानी के चलते फफूंद क्षेत्र में दो मौते हुईं हैं, जबकि मुरादगंज में तीन अन्य आंधी की चपेट में आने से घायल हो गए। बिजली की आपूर्ति शहरी समेत ग्रामीण इलाकोें में ठप रही। आंधी का ज्यादा असर मुरादगंज, फफूंद, और अयाना क्षेत्र समेत अजीतमल में देखने को मिला। यहां दर्जनों पेड़ धराशायी हो गए। फफूंद में एक मसजिद, बिजली के तार और पोल क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


इसी तरह से मुरादगंज में आंधी की चपेट में आने से महिला समेत दो लोग घायल हो गए। ढाबे के पास एक ट्रक पलट गया जिससे मार्ग अवरुद्ध रहा। किसानों की बची खुची फसल जो खेत में गट्ठर के रूप में पड़ी थी वह अब सड़ने की कगार में पहुंच गई है। उधर, बिजली-पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। बिजली विभाग के अनुसार अयाना में 33 केवीए के डबल पोल आंधी में क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से भीखेपुर में 50 बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए। यहां आठ किमी तक बिजली लाइन टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई। कुल मिलाकर बिजली विभाग को नौ लाख रुपये की क्षति उठानी पड़ी। बिजली विभाग क्षतिग्रस्त हुए बिजली के पोल और लाइन बदलने को लेकर जुटा रहा। इधर, शहर के रजानगर, दयालपुर, खानपुर समेत एक दर्जन मोहल्लो में रात भर बिजली गुल रही। सुबह इन मोहल्लों में पानी का भी संकट व्याप्त रहा। बिजली विभाग के एक्सईएन पी राम का कहना है कि बिजली आपूर्ति बहाल होने में समय लगेगा। बिजली के पोल बदलने के लिए टीम जुटी हुई है।

आम के पेड़ से दबकर किसान की मौत
फफूं द प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव नवादा ( ममरेजपुर खाम) निवासी किसान परशुराम यादव (58)रविवार शाम आई आंधी और बारिश के आने से घर के पास लगे एक पेड़ में बंधी अपनी बकरियों को खोलने गया था। उसने बकरी खोलकर घर की ओर हांक ही पाया था कि आंधी से पास में ही लगा दूसरा आम का भारी पेड़ टूटकर उसके ऊपर जा गिरा, जिससे परशुराम पेड़ के नीचे दब गया और बचाव के लिए चिल्लाया, लेकिन जब तक परिजन आते किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों ने उसे पेड़ के नीचे से निकाला और अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई की पुत्री की सोमवार को बारात भी आने वाली थी। जिससे शादी की तैयारियां मातम में बदल गईं।

बिजली के तार से चिपक कर युवक की मौत
फफूंद क्षेत्र के मोहल्ला मोतीपुर निवासी नरेश राजपूत की पुत्री का विवाह समारोह चल रहा था। विवाह स्थल पर सजावट व साउंड सिस्टम लगाया गया था। रात लगभग 12:15 बजे पड़ोस कुंवर सिंह कुशवाहा का पुत्र जितेंद्र कुशवाहा (25) भी विवाह स्थल पर कामकाज कर रहा था। इसी दौरान आंधी आने से साउंड सिस्टम में लगा तार नीचे आ गया था, जितेंद्र उसे पकड़कर व्यवस्थित कर रहा था। तार में कहीं कट होने के कारण वह चिपक गया। आनन-फानन में लोगों ने उसे तार से अलग किया। परिजन उसे दिबियापुर सीएचसी ले गए। वहां से उसे औरैया रेफर कर दिया गया। औरैया जिला अस्पताल से सैफई अस्पताल भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों की ओर से दोपहर तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।

हज्जी का पुरवा में एक मसजिद क्षतिग्रस्त
फफूं द क्षेत्र के गांव हज्जी का पुरवा में रविवार को आई आंधी ने कहर बरपा दिया। गांव में स्थित एक मस्जिद के पीछे लगे पेड़ मस्जिद पर गिरने से मस्जिद क्षतिग्रस्त हो गई। गांव में कई पेड़ों के साथ ही बिजली के खंभे भी गिरने से ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई।

मुरादगंज प्रतिनिधि के अनुसार आंधी से भीखेपुर में करीब 100 पेड़ धराशायी हो गए। जिससे यातायात भी प्रभावित रहा। पेड़ों की चपेट में आने से बिजली विभाग की हाईटेंशन लाइन के 13 खंभे भी धराशायी हो गए। जिससे भीखेपुर और मुरादगंज क्षेत्र के करीब 30 गांवों की बिजली-पानी व्यवस्था ध्वस्त हो गई। भीखेपुर हाईवे स्थित राजपूत ढाबा के किनारे खड़ा ट्रक ढाबे के ऊपर ही पलट गया। जबकि प्रिंस ढाबा की टिन शेड उड़ने के साथ ही दीवारें भी गिर गईं। आंधी से गेहूं, आम और कटहल की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं। पुरवा अदोत गांव निवासी किसान कुलदीप दोहरे ने बताया की उनका आठ बीघा गेहूं शनिवार को कटा था, जिसका भूसा आंधी में उड़ गया। दो बीघा अरहर बर्बाद हो गई। महाराजपुर गांव में उड़ते टिन शेड की चपेट में आने से रामसखी, व छोटे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी अजीतमल ले जाया गया जहां से सैफई रेफ र कर दिया गया। लालू की दो बकरियां दबकर मर गईं। बेलाझार निवासी राजेंद्र पेड़ की चपेट में आने से घायल हो गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed