{"_id":"69b8481d851797a9c80a842a","slug":"stopped-on-the-way-and-attacked-with-an-axe-fir-against-two-auraiya-news-c-211-1-aur1009-141384-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रास्ते में रोककर कुल्हाड़ी से हमला, दो पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रास्ते में रोककर कुल्हाड़ी से हमला, दो पर प्राथमिकी
Mon, 16 Mar 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
अजीतमल। नवीन नगर अटसू में आरोपियों ने ग्रामीण को रास्ते में रोककर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
गांव मुहिउद्दीनपुर अटसू निवासी बृजकिशोर ने पुलिस को बताया कि वह 14 मार्च की शाम करीब साढ़े सात बजे बाजार से सब्जी लेकर पैदल अपने घर जा रहा था। मोहल्ला नवीन नगर में अजय कुमार और अखिलेश कुमार ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर घर के अंदर से कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे उठा लाए और हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमले में उसका सिर फट गया और पैरों में भी गंभीर चोटें आईं। बाद में आरोपी धमकी देकर मौके से भाग गए थे। कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।