{"_id":"a311a457f1f80dce3aaf4a5c6b98e488","slug":"stop-the-pay-the-po-duda-for-absent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर पर पीओ डूडा का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर पर पीओ डूडा का रोका वेतन
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 07 Jan 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस में गैर हाजिर रहने से खफा डीएम ने परियोजना अधिकारी डूडा का वेतन रोके जाने के साथ ही उनसे जबाव तलब किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंगलवार को बिधूना तहसील सभागार में जिला स्तरीय तहसील दिवस में आई फरियादियों की डीएम माला श्रीवास्तव ने शिकायतें सुनीं। इस मौके पर आई 274 शिकायतों में 21 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
डीएम माला श्रीवास्तव ने कहा कि अधिकारी हर-हाल में फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण समय सीमा में करें। इसमें शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही होगी। तहसील दिवस में विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता ने भी फरियादियों की शिकायतें सुनी। 274 शिकायतों में सिर्फ 21 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन
राधा किशन निवासी कुर्सी बेला ने चकरोड पर विपक्षी द्वारा कब्जा करने, ध्यान सिंह यादव निवासी मडै़या, जयसिंह बेला ने हाईकोर्ट आदेश का अनुपालन कराने, निरंजन देवी निवासी सुर्खीपुर अजीतमल ने खड़ी फसल को विपक्षी द्वारा जोतने, रामनाथ निवासी डमरपुर बेला ने स्कूल फार्म की भूमि से अवैध कब्जा हटाने के संबंध में शिकायती पत्र दिए।
तहसील दिवस में प्रभारी एसपी/अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने अपने मातहतों को शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर एसडीएम मदनचंद्र दुबे, बीडीओ केके आजाद, कोतवाली प्रभारी खलीक अहमद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। औरैया में तहसील दिवस के दौरान एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव व सीओ सदर शिवराज सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनी।
अजीतमल प्रतिनिधि के अनुसार- तहसील दिवस में एसडीएम बृजपाल सिंह व सीओ रमेश कुमार भारतीय ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। खास बात यह है कि आज तहसील दिवस में आई 24 शिकायतों में एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं किया जा सका।
इस मौके पर तहसीलदार देवेंद्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार लक्षाकार, आंगनबाड़ी से कु. छाया, जेई विद्युत राजवीर सिंह, खंड विकास कार्यालय से राधेश्याम यादव, एसओ अजीतमल बृजमोहन वर्मा, नगर पंचायत बाबरपुर से जालिम सिंह, व अटसू से नबाब सिंह, जगदीश परिहार, जसवंत सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।