{"_id":"64a5b564b4b9bf4a4e0af197","slug":"stomach-patients-are-increasing-due-to-contaminated-food-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-172-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दूषित खानपान से बढ़ रहे पेट के रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दूषित खानपान से बढ़ रहे पेट के रोगी
Thu, 06 Jul 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। उमसभरी गर्मी एवं दूषित खानपान से वायरल फीवर, टायफाइड के साथ पीलिया व पेट दर्द का प्रकोप बढ़ा है। हालत यह है कि डाॅक्टरों की कमी के चलते बुधवार को जिला अस्पताल के प्रत्येक ओपीडी में एक सैकड़ा से अधिक मरीजों की लंबी कतार लगी रही। दोपहर दो बजे तक मरीजों की भीड़ में गिरावट आई।
बारिश के साथ ही गर्मी में गिरावट आई है वही उमस में इजाफा हुआ है। खानपान दूषित होने की वजह से लीवर के संक्रमण की बीमारी बढ़ी है। ज्यादा दिक्कत होने पर पीलिया की शिकायत भी मरीजों में देखी जा रही है। बुधवार को 50 शैया जिला अस्पताल में 400 से ज्यादा मरीजों के पर्चे बने। ओपीडी में चिकित्सक दोपहर दो बजे तक हिल तक नहीं सके। केबिन के बाहर मरीजों की लंबी लाइनें लगी रही।
पर्चा खिड़की के बाहर तीमारदारों की लंबी कतार रही। 100 से ज्यादा मरीज पेट दर्द के रहे। बारिश में पाने वाले पानी को लेकर लोगों की जरा सी लापरवाही लीवर पर असर डाल रही है। बैक्टीरिया व अन्य दूषित तत्व पानी के साथ पेट में पहुंचने पर दर्द की समस्या आ रही है। चिकित्सक डॉ. पंकज ने बताया कि मरीजों को पीने के पानी पर ध्यान देने की जरूरत है। पेट दर्द होने पर चिकित्सक से परामर्श लेने के बाद ही दवा का सेवन करें। वहीं 100 शैया अस्पताल में भी मरीजों की अधिक भीड़ रही।
विज्ञापन
इन दिनों पेट के साथ त्वचा रोगी बढ़े हैं। बताया कि मौसम बदलने के साथ ही वायरल की मरीज भी आ रहे है। ज्यातादर लाेगों में खान पान बिगड़ने के कारण पेट से संबंधित परेशानी हो रही है। उन्हें बचाव की सलाह देकर दवाइयां दी जा रही है। वायरल व डायरिया से ग्रसित मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। - डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमएस