{"_id":"66de19dd6ff394dcc30869e4","slug":"state-level-team-tested-the-quality-of-chc-ayana-auraiya-news-c-211-1-aur1002-116321-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: राज्य स्तरीय टीम ने परखी सीएचसी अयाना की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: राज्य स्तरीय टीम ने परखी सीएचसी अयाना की गुणवत्ता
विज्ञापन
अयाना। स्वास्थ्य की उच्च स्तरीय सुविधाओं में वृद्धि के लिए सीएचसी अयाना का शुक्रवार और शनिवार को टीम ने निरीक्षण किया। राज्य स्तर की दो सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने अस्पताल में स्वास्थ्य गुणवत्ता सहित अन्य बिंदुओं की बारीकी से जांच की।
राज्य स्तर टीम के प्रोफेसर डॉ. हरीश चंद्र पालीवाल, डॉ. शेखर, डॉ. सुरेंद्र सिंह व विनोद भास्कर, एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी शुक्रवार को सीएचसी अयाना पहुंचे। वहां उन्होंने सीएचसी परिसर में मौजूद व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। प्रसव कराए जाने से लेकर वार्ड में दी जाने वाली सुविधा व अस्पताल में मौजूद दवाइयों की जांच की। परिसर की सफाई व्यवस्था को भी देखा। शनिवार को टीम ने डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों का साक्षात्कार कर उनके मरीजों के प्रति बर्ताव की भी जांच की।
सीएचसी के अधीक्षक डॉ. सुनील ने बताया कि जांच नौ बजे तक चली। सीएचसी को नेशनल अवार्ड के लिए मानक पूरे किए हैं। टीम की रिपोर्ट आने पर नेशनल अवार्ड के लिए आवेदन किया जाएगा। नेशनल अवार्ड के लिए आवेदन करने के लिए एसेसमेंट में 100 में से 70 से अधिक अंक आना अनिवार्य है।