फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Standard-less construction work running rampant

मानक विहीन निर्माण, धड़ल्ले से चल रहा काम

Tue, 26 Apr 2016 11:42 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Tue, 26 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Standard-less construction work running rampant
मानक विहीन घोषित नव निर्मित इमारत पर धड़ल्ले से चल रहा प्लास्टर का काम - फोटो : amar ujala beuro
शहर के एक नंबर बिजली केंद्र की ऊपरी इमारत पर चल रहे निर्माण को पीडब्लूडी विभाग की जांच के बाद मानक विहीन करार दिया जा चुका है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों की मनमानी से उक्त इमारत पर अभी भी काम जारी है। इससे सरकारी बजट की खुलेआम बर्बादी हो रही है। निर्माण कार्य बंद न होते देख एक्सईएन डिस्ट्रीब्यूशन ने एक्इसईएन सिविल को पत्र लिखकर तत्काल काम बंद कराए जाने की संस्तुति की है।
विज्ञापन


यमुना रोड पर स्थित 33/11 केवीए बिजली केंद्र की इमारत पर पिछले दो माह से कराए जा रहे निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई। मामला अमर उजाला के संज्ञान में आते ही खबर प्रकाशित कर इस गड़बड़ झाले को उजागर कर दिया। इस पर डीएम माला श्रीवास्तव की ओर से पीडब्लूडी विभाग से कराई गई जांच में भी उक्त इमारत के निर्माण में मानकों की अनदेखी की पुष्टि हो गई। जिसके बाद डीएम ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड व शासन को उक्त कार्यदाई संस्था पर कार्रवाई की संस्तुति की। 
विज्ञापन


डीएम के पत्र लिखे जाने के बाद भी मानक विहीन इमारत की अंदर व बाहर की दीवारों पर धड़ल्ले से प्लास्टर का काम जारी है। उधर एक्सईएन डिस्ट्रीब्यूशन पंकज शर्मा ने भी मानक विहीन निर्माण कार्य की जानकारी होने के बाद भी काम बंद न होने पर नाराजगी जताई है। साथ ही एक्सईएन सिविल के साथ ही उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर मानक विहीन इमारत पर कराए जा रहे निर्माण कार्य को बंद कराए जाने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्लूडी विभाग की ओर से गई जांच में इमारत के निर्माण में मानकों की अनदेखी पाई गई है। इसके बाद भी कार्यदाई संस्था की ओर से काम बंद नहीं किया गया है। एक्सईएन सिविल व उच्चाधिकारियों को उक्त काम को रोके जाने के लिए पत्र लिखा है।
                                    पंकज शर्मा

                                  एक्सईएन डिस्ट्रीब्यूशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed