फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Srdotsav exhibition of colorful lights

रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाएगी शरदोत्सव प्रदर्शनी

Sat, 30 Jan 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 30 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Srdotsav exhibition of colorful lights
 नगर पालिका परिषद की ओर से पुराना नुमाइश मैदान में लगाई गई शरदोत्सव प्रदर्शनी का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शनिवार को उद्घाटन होगा।। कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार की देर रात तक प्रदर्शनी परिसर में तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया।
विज्ञापन

उद्घाटन से पूर्व शहर के मुख्य मार्गों पर रैली निकाली जाएगी। जिसमें स्कूली बच्चों के साथ-साथ पालिका प्रशासन भी शामिल रहेगा। वहीं, प्रदर्शनी स्थल पर शुक्रवार को रंग-बिरंगी लाइटों की भव्य सजावट की गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी एके सिंह करेंगे। वहीं अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष नरेंद्र कौर करेंगी।
विज्ञापन


 शरदोत्सव प्रदर्शनी के उद्घाटन को लेकर प्रदर्शनी स्थल पर जोरदार तैयारियां की जा रही थीं। परिसर में एक ओर जहां रंग-बिरंगी लाइटें, झालरें आदि लगाकर सजावट की जा रही थी तो वहीं दूसरी ओर पांडाल को अंतिम रुप दिया जा रहा था। चारों तरफ परिसर में कर्मचारी सजावट के काम में जुटे हुए दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बार की तुलना में इस बार प्रदर्शनी के मुख्य गेट को भी काफी भव्य व आकर्षक बनाया गया। ऐतिहासिक किले के गेट की शक्ल देते हुए कारीगरों ने इसे बहुत खूबसूरती से तैयार किया। इस संबंध में अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला व अधिशाषी अधिकारी राधा तिवारी ने बताया कि 57 साल पुरानी इस प्रदर्शनी को पूरी भव्यता के साथ सजाया जा रहा है।


वहीं प्रदर्शनी से पूर्व सुबह बैंडबाजों व डीजे की धुन के बीच एक विशाल जागरुकता रैली निकाली जाएगी। जिसमें प्रदर्शनी के आयोजनों में शामिल होने के लिए नगर के लोगों से अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed