{"_id":"5d964b888ebc3e015b67ad6d","slug":"sports-auraiya-news-knp5175667143","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर दौड़ और पोस्टर प्रतियोगिता कर नशामुक्ति का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर दौड़ और पोस्टर प्रतियोगिता कर नशामुक्ति का दिया संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। गांधी जयंती के अवसर पर ओमप्रकाश चौबे महाविद्यालय अनंतराम में नशा मुक्ति के खिलाफ एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता और दौड़ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख महेवा अशोक चौबे और विद्यालय प्रबंधक शिव प्रकाश चौबे द्वारा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि अशोक चौबे ने छात्र-छात्राओ को नशे से दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए उनसे दूरी बनाकर रखने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं को अपने घर में और आसपास लोगो को संदेश देने और उनको जागरूक करने के लिए भी प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान पोस्टर और 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा झंडी दिखाकर किया गया। कार्यक्रम में आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता में संध्या सक्सेना प्रथम, राजकुमार राठौर द्वितीय एवं शिवा मिश्रा एवं निधि ओझा तृतीय स्थान पर रहे। वही 100 मीटर दौड़ में शिशिपाल प्रथम, मयंक पाल द्वितीय और संजेश तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अन्त में विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाणपत्र एवं पारितोषित देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुनेश मिश्रा, दिनेश तिवारी, अनुराग, खुनखुन, बृजेश, अनिल आदि लोग मौजूद रहे।